Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा महिला मोर्चा ने प्रभातफेरी निकाल कर दिया हर घर तिरंगा का संदेश - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भाजपा महिला मोर्चा ने प्रभातफेरी निकाल कर दिया हर घर तिरंगा का संदेश

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रभातफेरी निकाल कर दिया हर घर तिरंगा का संदेश

0
भाजपा महिला मोर्चा ने प्रभातफेरी निकाल कर दिया हर घर तिरंगा का संदेश

अजमेर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भाजपा महिला मोर्चा शहर जिला अजमेर की ओर से मंगलवार अल सुबह प्रभातफेरी एवं तिरंगा यात्रा के जरिए हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव के सान्निध्य में प्रभातफेरी एवं तिरंगा यात्रा सत्यनारायण मंदिर शांतिपुरा से शुरू हुई तथा एलआईसी कॉलोनी, कैलाशपुरी, आनंद नगर, किशनगंज होते हुए पुन: सत्यनारायण मंदिर पर पहुंचकर विसर्जित हुई। इस आयोजन में प्रभारी उमेश गर्ग व मोर्चा की सदस्यों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम की संयोजक लक्ष्मी यादव, बजरंग मंडल उपाध्यक्ष राजश्री कुमावत, पार्षद प्रियंका सांखला, सरिता शेखावत, बबीता ईनाणी, अलका कुमावत, प्रभा गुप्ता, हिम्मत कंवर, शकुंतला शेखावत, अंजू माथुर, सुमन शर्मा, कृष्णा उबाना, गीता कुमावत, अंजू जांगिड़, अलका, विमला जांगिड़, रेणु उबाना, अनुराधा खंडेलवाल, गीता, खुशबू कुमावत, मोना कुमावत, अंजू कुमावत, अलका, सुनीता, आशु समेत बडी संख्या में मोर्चा की सदस्यों ने कार्यक्रम में भागीदारी की।

आजादी का अमृत महोत्सव : भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ बांटेगा 5100 राष्ट्रध्वज