

डूंगरपुर। राजस्थान में बच्चों की दिल की बीमारियों का अहमदाबाद में नि:शुल्क इलाज होगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यहां आयोजित एक सभा को संबांधित करते हुए बताया कि अहमदाबाद के एक अस्पताल से राज्य सरकार का समझौता हुआ है जिसके तहत बच्चों के दिल के रोगों का इजाल मुफ्त होगा।
उन्होंने कहा कि बच्चे के इलाज के लिए अहमदाबाद जाने आने और रहने के लिए मुख्यमंत्री संहायता कोष से पांच हजार रूपए दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चों के दिल में छेद होने के कारण उनकी मृत्यु की घटनाएं बढ रही है जिसे देखते हुए राज्य सरकार यह निर्णय लिया है।