Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान

अजमेर : बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान

0
अजमेर : बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान


अजमेर। ब्रह्मलीन श्रीश्री अर्जुन बाबा के आशीर्वाद से नया घर गुलाबबाडी में आयोजित श्री बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

श्री बजरंग मंडल के सौजन्य के आयोजित इस महोत्सव में बुधवार को नित्य पूजन के बाद सुबह 9 बजे से 1 बजे तक हवन किया गया। हवन में पांच जोडों ने आहुतियां अर्पित कीं। दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक मूर्तियों का अन्नाधिवासन संपन्न हुआ। शाम को आरती के बाद संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ श्रीबालाजी भक्तों की ओर से किया गया।

प्रचार सचिव हेमराज सिसोदिया ने बताया कि दिनभर हुए कार्यक्रमों में बडी संख्या में धर्मप्रेमियों ने शिरकत कर धर्म लाभ उठाया। गुरुवार को नित्य पूजन के बाद सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक हवन होगा। अपराहन 3 बजे से 5 बजे तक घृताधिवासन एवं वस्त्राधिवासन तथा महाभिषेक होगा।

रात 9 बजे से शुक्रवार सुबह 4 बजे तक रात्रि जागरण का कार्यक्रम रहेगा। बजरंग मंडल संरक्षक गिरिराज आत्रेय, अध्यक्ष भगवान स्वरूप भाटी, सचिव बिरदीचंद गहलोत, त्रिलोकचंद बागडी, राजू गढवाल, चांद स्वरूप टांक, छीतरमल अजमेरा, प्रमोद शर्मा, राजेन्द्र सिंह सतरावला, अशोक टांक, दीपक जोशी, सत्यनारायण टांक, पंकज गढवाल, राजेन्द्र भाटी, गणेश टांक, सुरेश तूंदवाल, शिवप्रताप इन्दौरा, कानसिंह सिसोदिया, गिरधारीलाल आदि ने भक्तजनों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।