Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बलिया : सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली किशोरी, रेप की आशंका - Sabguru News
होम UP Ballia बलिया : सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली किशोरी, रेप की आशंका

बलिया : सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली किशोरी, रेप की आशंका

0
बलिया : सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली किशोरी, रेप की आशंका

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में 13 साल की एक किशोरी के गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेहोश मिलने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक लड़के को शक के आधार पर रविवार को पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की शाम को अपनी सहेली के साथ मेला देखने गई किशोरी शनिवार को ताड़ीबड़ागांव रूपवार सिकरहटा मार्ग पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेहोश मिली थी।

किशोरी के हाथ की नस कटी हुई थी। किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति के कारण चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। किशोरी के दादा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने आज बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही युवक नौशाद को हिरासत में लिया था। रविवार की सुबह सामान बरामदगी के लिए ले जाते समय नौशाद ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी घायल हो गया है। मामले में किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।