Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
band call by vhp in sirohi, police detained half dozone person from sirohi
होम Latest news दोहरा हत्याकांडः विहिप का बंद आह्वान, कईयों को लिया हिरासत में

दोहरा हत्याकांडः विहिप का बंद आह्वान, कईयों को लिया हिरासत में

0
दोहरा हत्याकांडः विहिप का बंद आह्वान, कईयों को लिया हिरासत में
sirohi police caught a person from sarjavav gate during cal of band is riohi
sirohi police caught a person from sarjavav gate during cal of band is riohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही जिले के जावाल में महिला और उसके 12 वर्षीय पुत्र की हत्या के मामले में विहिप ने शुक्रवार को सिरोही तहसील बंद का आह्वान किया। सिरोही मुख्यालय पर बिना अनुमति रैली निकालने वाले विहिप के क्षेत्रीय संयोजक समेत करीब आधार दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।

सरजवाव दरवाजे पर एकत्रित हो रहे लोगों को पुलिस ने खदेडा। दिल्ली में ट्रांसफाॅर्मेंशन आॅफ बेकवार्ड डिस्ट्रिक्ट की काॅन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गए, जिला कलक्टर अपना दौरा रद्द कर सुबह सिरोही पहुंच गए। शाम को वे राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधियों से मिले।

जावाल में महिला पर उसके पुत्र की हत्या के बाद विहिप ने शुक्रवार को सिरोही तहसील बंद कर आह्वान किया। इसके लिए सिरोही के सरजवाव दरवाजे पर सभी लोग एकत्रित होने लगे। बाद में विहिप के क्षेत्रीय संयोजक दंद्रजीतसिंह राजगुरु ने बाजार में रैली निकाल दी। पुलिस ने उनके साथ करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया।

दोपहर बाद बाजार खुलने लगे। शाम को हिरासत में लिए गए लोगों को छोड दिया गया। कालन्द्री और जावाल में भी बंद रखा गया। जिलेभर में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। प्रेसनोट के अनुसार कालन्द्री के हुए इस कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन दिया।

प्रकरण का अनुसंधान उप अधीक्षक वृत रेवदर से करवाने की मांग पर सीओ रेवदर को अनुसंधान दिया गया व प्रकरण राज्य सरकार को भेजने की मांग पर सहमती व्यक्त की गई।

पहुंचे जिला कलक्टर

जिला कलक्टर संदेश नायक नीति आयोग द्वारा दिल्ली में देश के सौ पिछडे जिलों के विकास के लिए आयोजित काॅन्फ्रेंस में सिरोही जिले का प्रेजेंटेशन लेकर गए थे। यह काॅन्फ्रेंस 4 और 5 जनवरी को थी। गुरुवार से ही माहौल खराब होने के कारण वह इस काॅन्फ्रेंस को बीच में ही छोडकर शुक्रवार सवेरे सिरोही पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और एडीएम से बैठक करके हालात की जानकारी ली।

राजपुरोहित समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला

शाम को दोहरे हत्याकांड के संबंध में राजपुरोहित समाज का प्रतिनिधि मंडल से जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक की बैठक हुई। समाज के प्रतिनिधियों ने इस प्रकरण में पुलिस द्वारा सभी तथ्यों की उचित जांच करके आरोपियों को शीघ्र और सख्त सजा दिलवाने की मांग की। प्रशासन के ने इसका आश्वासन दिया।

महिला के शव का अंतिम संस्कार किया

दोहरे हत्याकांड में विमला देवी के पुत्र का दाह संस्कार तो पहले ही उदयपुर की मांडवा पुलिस ने कर दिया था। महिला विमला देवी का शव गुजरात के बनासकांठा जिला के थराड गांव में फेंका गया था। शव बरामद होने पर हत्या की आशंका के कारण वहां की पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने से शव को गाड दिया था, ताकि जानकारी मिलने पर शव को निकालकर शिनाख्त की जा सके। शुक्रवार को सिरोही पुलिस मृतका के परिजनों के साथ थराड पहुंची। वहां पर मृतका का शव बाहर निकाला तो वह पूरी तरह से सड चुका था। शव का वहीं पर दाह संस्कार कर दिया गया।

police eleased detained person in evening in sirohi

-इन्हें लिया था हिरासत में
पुलिस कंट्रोल रूम से जारी प्रेसनोट के अनुसार शुक्रवार को को जिला मुख्यालय पर जबरन दुकाने बंद करवाने बिना परमिशन के लाउडस्पीकर का प्रयोग करने से जिले में धारा 144 सीआरपीसी प्रभावी होने से रेवाशंकर, इन्द्रजीतसिह राजगुरु, शिवलाल व कन्हैयालाल को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई। जिला मुख्यालय सहित सिरोही तहसील के कस्बा जावाल, बरलुट, कालन्द्री में पुलिस के पुख्ता प्रबंध होने से आंशिकक रूप से बंद का असर रहा।