Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बरेली कांड : दूसरे समुदाय के युवक के साथ भागी लड़की बोली, मेरी मर्जी - Sabguru News
होम India City News बरेली कांड : दूसरे समुदाय के युवक के साथ भागी लड़की बोली, मेरी मर्जी

बरेली कांड : दूसरे समुदाय के युवक के साथ भागी लड़की बोली, मेरी मर्जी

0
बरेली कांड : दूसरे समुदाय के युवक के साथ भागी लड़की बोली, मेरी मर्जी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में दूसरे समुदाय के युवक के साथ भागी लड़की को पुलिस ने शनिवार को अजमेर से बरामद कर लिया। उसे मंगलवार को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिले के केला क्षेत्र निवासी एक लड़की 17 अक्टूबर को बिलाल नामक युवक के साथ भाग गई थी। बेटी के पिता ने युवक के खिलाफ पांच लाख रूपए की नगदी और सोने के जेवर चुराकर भागने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। साथ में यह भी कहा था कि बिलाल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

हिंदू संगठनों के विरोध के बीच बरेली की पुलिस ने लड़की को 17 अक्टूबर को अजमेर के होटल से बिलाल नामक युवक के साथ पकड़ लिया था। बिलाल को गत दिवस चोरी और हेराफेरी के आरोप में जेल भेज दिया है वहीं लड़की को नारी निकेतन में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बेटी के शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर वह बालिग है उसे मंगलवार को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहां उसके बयान होंगे बयानों के आधार पर यह निर्धारित होगा कि वह कहां जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कि लड़की के पास तीन आधार कार्ड बरामद हुए हैं जो अलग अलग नाम से हैं इसलिए इसकी जांच कराई जा रही है।