Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bareilly UP 4 people were injured in stone pelting and firing - Sabguru News
होम Headlines यूपी बरेली में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुये पथराव और गोलीबारी में 4 घायल

यूपी बरेली में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुये पथराव और गोलीबारी में 4 घायल

0
यूपी बरेली में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुये पथराव और गोलीबारी में 4 घायल
बाडमेर में प्रेमी युगल ने एक दूसरे को गोली मारकर मौत को गले लगाया
Firing for tampering in UP Bareilly, 4 injured
4 injured in stone pelting and firing between two parties over tampering in UP Bareilly

बरेली उत्तर प्रदेश में बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुये पथराव और गोलीबारी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि बानखाना बगिया में छेड़खानी की घटना को लेकर शुक्रवार देर रात घोसियों और पठानों में बवाल हो गया। घोसियों ने पठानों का मुहल्ला घेर लिया। करीब 200 से 250 हमलावरों ने मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। पठान पक्ष ने भी जवाब में पथराव किया। हमलावरों ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

उन्होने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ नाम जद और 250 अज्ञात लोगों पर मुकदमा थाना प्रेमनगर में दर्ज किया गया है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पीएसी तैनात की गयी है।

घोसी मुहल्ले के रईसुद्दीन, अलीम, जाहिद, राशिद, अहद, शौकीन, मुकीम चच्चा उर्फ डॉन आदि समेत करीब ढाई सौ लोग थे। हमलावरों ने तमंचों से खुलेआम फायरिंग की। आरोपितों की तलाश में पुलिस ने दबिश देनी शुरू की लेकिन हाथ नहीं आए। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बवाल में घोसी पक्ष के भी कलीम और कादिर घायल हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले पठानों के मुहल्ले में आकर घोसी मुहल्ले के युवक कई दिन से लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। कल दिन में एक युवक को एक लड़की को छेड़ते पकड़ लिया था उस समय उसे यहां पर पीट दिया गया था, इसी के बदले में देर रात घोसी मुहल्ले के लोगों ने हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पठान पक्ष की तरफ से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए गयी है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।