Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बड़वानी : फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने के मामले में फरार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी अरेस्ट - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Barwani बड़वानी : फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने के मामले में फरार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी अरेस्ट

बड़वानी : फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने के मामले में फरार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी अरेस्ट

0
बड़वानी : फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने के मामले में फरार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी अरेस्ट

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की सेंधवा शहर थाना पुलिस ने पुत्र वधू की हत्या और फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने के दो मामलों में फरार हुए सेवानिवृत्त सहायक पुलिस उप निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

सेंधवा शहर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने बताया कि कपिल देव सिंह को नोएडा के समीप लसरा स्थित एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी कपिल देव सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था,लेकिन वह जमानत पर रिहा होने के बाद खरगोन कोतवाली में एक अन्य प्रकरण में फंसने के उपरांत फरार हो गया था। फरार होने के बाद आरोपी विभिन्न मंदिरों में निवास करता था और उसकी पुत्री उसे बैंक से पेंशन निकालकर पहुंचा देती थी। उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई।

कपिल देव सिंह के पुत्र अजय सिंह ने विवाहेत्तर सम्बन्धों के चलते अक्टूबर 2018 में अपनी पत्नी प्रियंका की गोली मारकर तथा गर्दन रेत कर हत्या कर दी थी। इस मामले में अजय सिंह, कपिल देव सिंह, कपिल देव सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह तथा पुत्री सुषमा सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए बड़वानी के पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल ने 7000 रुपए का इनाम घोषित किया था।