Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
basant panchami celebration by prabhat pheri parivar in ajmer-अपना घर आश्रम के मूक बधिर विद्यालय कोटड़ा में मनाया बसंतोत्सव - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अपना घर आश्रम के मूक बधिर विद्यालय कोटड़ा में मनाया बसंतोत्सव

अपना घर आश्रम के मूक बधिर विद्यालय कोटड़ा में मनाया बसंतोत्सव

0
अपना घर आश्रम के मूक बधिर विद्यालय कोटड़ा में मनाया बसंतोत्सव

अजमेर। पतझड़ के ऋतु का प्रतीक एवं माता सरस्वती के प्राकट्य का दिवस बसंत पंचमी प्रभात फेरी परिवार द्वारा रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया।

प्रभात फेरी परिवार के उमेश गर्ग ने बताया कि सन्यास आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी शिवज्योतिषान्द महाराज के पावन सान्निध्य में गत 8 वर्षों से चल रही प्रभात फेरी हरि संकीर्तन करते हुए अपना घर आश्रम के मूक बधिर विद्यालय पहुंची।

उमेश गर्ग ने बताया कि प्रभात फेरी सुबह 6.15 फ्लोरेन्स अपार्टमेन्ट से आरम्भ हुई, जहां महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने सपरिवार पुष्प वर्षा से प्रभात फेरी का स्वागत किया अपना घर आश्रम में मूक बधिर बालकों के साथ मां सरस्वती का पूजन किया एवं फाग के गीतों की प्रस्तुती प्रदान की।

इस अवसर पर महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने प्रभात फेरी की परम्परा को मानवता की सच्ची सेवा बताया। उन्होंने कहा कि फेरी के माध्यम से जीव-जन्तु-वनस्पति, वृद्धजन सभी हरी नाम संकीर्तन से सहज ही लाभान्वित हो जाते हैं।

आज प्रभातफेरी में संन्यास आश्रम के वेदपाठी बालकों सहित लक्ष्मीनारायण हटूका, आलोक माहेश्वरी, अमरसिंह कुमावत, कैलाश जोशी, टीकम शर्मा, महेश जोशी, अशोक अग्रवाल, पुनीत गर्ग, उमेश गर्ग, रोनीत गहलोत, विष्णुप्रकाश गर्ग, दिनेश परनामी, सोमरत्न आर्य सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अपना घर आश्रम की ओर से सभी का स्वागत किया गया।