Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

0
बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

बेंगलूरू। बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ली।राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने आज राजभवन में बोम्मई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

निवर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बोम्मई को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वह विकास के पथ पर कर्नाटक का नेतृत्व करेंगे।

येदियुरप्पा ने ट्वीट कर कहा कि बोम्मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि आप कर्नाटक को विकास के पथ पर ले जाएंगे और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

एक अन्य ट्वीट में येदियुरप्पा ने बोम्मई को उनके कुशल और सफल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बोम्मई उन्हें हार्दिक बधाई। लाखों कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से, पार्टी के सभी नेताओं के समर्थन से, मैं बोम्मई के कुशल और सफल प्रदर्शन की कामना करता हूं।

बोम्मई ने आज अपने दिन की शुरुआत अंजनेया स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करके की और अपने निवास को लौट गए। बाद में उन्होंने मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय का दौरा किया जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने उनका स्वागत किया। जहां उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

इससे पूर्व येदियुरप्पा के इस्तीफे के एक दिन बाद मंगलवार को बसवराज बोम्मई को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। बोम्मई को मंगलवार को सर्वसम्मति से कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

इकसठ वर्षीय बोम्मई को पार्टी की बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जिसमें कर्नाटक इकाई के प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी ने हिस्सा लिया। बैठक में निवर्तमान मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील भी शामिल हुए।

मोदी ने बोम्मई को बधाई दी, येदियुरप्पा के काम की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक में वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है और निवर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के योगदान की भी सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट संदेशों में कहा कि बीएस बोम्मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। उनके पास लंबा विधायी तथा प्रशासनिक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि वह राज्य में हमारी सरकार द्वारा किए गए असाधारण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इनके सार्थक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

एक अन्य ट्वीट में मोदी ने येदयुरप्पा के मुख्यमंत्री के रूप में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बीएस येदियुरप्पा के पार्टी तथा राज्य के विकास के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने दशकों तक कठिन परिश्रम किया और कर्नाटक के सभी हिस्सों में जाकर लोगों के साथ तालमेल बनाया। समाज कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के लिए उनकी सराहना की जाती है।

उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा के इस्तीफा दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री बनाए गए बसवराज बोम्मई ने आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था