Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को Rs 50-50 लाख का A ग्रेड - Sabguru News
होम Breaking हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को Rs 50-50 लाख का A ग्रेड

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को Rs 50-50 लाख का A ग्रेड

0
हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को Rs 50-50 लाख का A ग्रेड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आखिरकार महिला क्रिकेटरों के लिए वार्षिक अनुबंध की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बुधवार रात को जारी एक बयान में यह ऐलान किया।

महिला क्रिकेटरों के लिए तीन ग्रेड ए बी और सी की घोषणा की गई है जिसमें खिलाड़ियों को क्रमशः 50 लाख, 30 लाख और 10 लाख रुपए सालाना दिए जाएंगे। इन खिलाड़ियों को यह पैसा अक्टूबर 2020 से सितम्बर 2021 तक की अवधि के लिए मिलेगा।

50 लाख रुपए के ए ग्रेड में तीन खिलाड़ियों टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को जगह मिली है जबकि 30 लाख रुपए के ग्रेड बी में वनडे कप्तान मिताली राज सहित 10 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

ग्रेड बी में अन्य खिलाड़ियों में झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, राजेश्वरी गायकवाड, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडेय, तान्या भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स शामिल हैं। ग्रेड सी में छह खिलाड़ियों मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्रकर, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया और ऋचा घोष को रखा गया है।

शेफाली वर्मा को ग्रेड सी से ग्रेड बी में प्रमोट किया गया है जबकि इंग्लैंड दौरे में तीनों फॉर्मेट में शामिल लेफ्ट आर्म स्पिनर एकता बिष्ट को किसी भी ग्रेड में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा अनुबंधित खिलाड़ियों को 22 से घटाकर 19 कर दिया गया है। एकता बिष्ट के अलावा वेदा कृष्णामूर्ति, डी हेमलता और अनुजा पाटिल को किसी भी ग्रेड में जगह नहीं मिली है जबकि ऋचा घोष को ग्रेड सी में शामिल किया गया है।