Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती - Sabguru News
होम Breaking बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

0
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
BCCI President Sourav Ganguly admitted in hospital
BCCI President Sourav Ganguly admitted in hospital
BCCI President Sourav Ganguly admitted in hospital

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 48 वर्षीय गांगुली की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पातल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गांगुली को अपने निवास स्थित जिम में एक्सरसाइज करने के बाद हल्का दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गांगुली के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

राज्यपाल और ममता ने गांगुली से मुलाकात की और कहा दादा ठीक हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री बनर्जी ने अस्पताल का दौरा किया और गांगुली से बात की।

ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि यह जानकार दुःख हुआ कि गांगुली को हल्का दिल का दौरा पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।श्मुख्यमंत्री ने अस्पताल टीम को धन्यवाद दिया जिन्होंने त्वरित एक्शन लिया और गांगुली का इलाज किया।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी गांगुली के जल्द स्वस्थ होने के कामना की। राज्यपाल ने भी अस्पताल का दौरा किया। राज्यपाल ने गांगुली से मिलने के बाद अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि दादा पूरी तरह ठीक हैं और प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। राज्यपाल ने अस्पताल में गांगुली की पत्नी, बेटी और भाइयों से भी बात की।