Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Begusarai BJP leader Gopal Singh murdered in sleep-बेगूसराय में भाजपा नेता गोपाल सिंह की हत्या - Sabguru News
होम Bihar बेगूसराय में भाजपा नेता गोपाल सिंह की हत्या

बेगूसराय में भाजपा नेता गोपाल सिंह की हत्या

0
बेगूसराय में भाजपा नेता गोपाल सिंह की हत्या

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर गांव में अपराधियों ने आज तड़के भारतीय जनता पार्टी नेता की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमरौर पंचायत के अध्यक्ष और भाजपा नेता गोपाल सिंह (40) अपने घर के बाहर सोये हुए थे तभी अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने लोहे की छड़ से गोपाल सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।