Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ben stokes wife dismisses report claiming the england all rounder choked her - Sabguru News
होम Sports Cricket बेन स्टोक्स पर लगा पत्नी से मारपीट करने का आरोप, जानिए

बेन स्टोक्स पर लगा पत्नी से मारपीट करने का आरोप, जानिए

0
बेन स्टोक्स पर लगा पत्नी से मारपीट करने का आरोप, जानिए
ben stokes wife dismisses report claiming the england all rounder choked her
ben stokes wife dismisses report claiming the england all rounder choked her

क्रिकेट के नंबर वन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक बार फिर विवादों में गए। इस बार उनपर पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा। इसके बाद बेन स्टोक्स सुर्खियों में आये। लेकिन उनकी पत्नी क्लेयर ने सामने आकर इस मामले पर सफाई दी है। क्लेयर ने कहा कि वो सभी रिपोर्ट फर्जी हैं, जिनमें कहा गया है कि बेन ने मेरा गला दबाने की कोशिश की।

दरअसल, ये मामला एक पार्टी से जुड़ा है, जहां ये कहा गया था कि बेन स्टोक्स ने अपनी पत्नी का गला दबाने की कोशिश की थी। क्लेयर ने ट्वीट करके इसे फर्जी बताया और कहा कि यह उनके प्यार जताने का तरीका है।

ट्विटर पर क्लेयर ने लिखा, ‘विश्वास नहीं हो रहा कि लोग क्या-क्या बकवास कर सकते हैं। मैं और मेरे बेन प्यार दिखाने के लिए एक दूसरे का चेहरा खींचते हैं। कुछ लोगों ने स्टोरी में ट्विस्ट लाने की कोशिश की। इसके बाद हम मैकडी में भी गए और खूबसूरत पल बिताए।’ इसे बेन स्टोक्स ने भी रीट्वीट किया।