Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
benefits of wearing copper ring in hindi - Sabguru News
होम Latest news जानिये तांबे की अंगूठी के पहनने से होने वाले फायदे ..

जानिये तांबे की अंगूठी के पहनने से होने वाले फायदे ..

0
जानिये तांबे की अंगूठी के पहनने से होने वाले फायदे ..
Know the Benefits of Copper Ring Wear
Know the Benefits of Copper Ring Wear
Know the Benefits of Copper Ring Wear

जानिये तांबे की अंगूठी के पहनने से होने वाले फायदे | शरीर में तांबे की कमी आपको बार-बार बीमार करता है। आयुर्वेदिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह मनुष्य के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। आपने अपने बड़े-बुजुर्गों को भी कहते सुना होगा, कि तांबे के बर्तन का पानी पीना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद होता है। तांबा यानि कि कॉपर, तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने से आपके शरीर में कॉपर की कमी पूरी होती है। क्‍योंकि कॉपर की कमी से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, इससे हडि्डयों में कमजोरी के साथ बाल और त्‍वचा पर भी प्रभाव पड़ता है। तांबे में मौजूद कॉपर आपके शरीर की बीमारियों से भी रक्षा कर, आपको स्‍वस्‍थ बनाए रखने में मदद करता है।

लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि तांबे की अंगूठी पहनने से भी आपको कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ होते हैं। अगर नहीं? तो आइए जानते हैं-

*पेट की बीमारियां डायरिया और पीलिया मे लाभकारी है। तांबे को धारण करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती ऐसे में तांबा आपके लिए सुरक्षा कवच साबित हो सकता है।

*तांबे की अंगूठी पहनने से लगातार हमारे शरीर के संपर्क में रहती है। जिससे हमारे शरीर को तांबे के औषधीय गुण मिलते हैं।

*यह खून को साफ करने में भी मदद करती है।

*तांबे की अंगूठी पहनने से हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और त्वचा की चमक बढ़ती है।

*सूर्य दोष हो तो व्यक्ति कठिन मेहनत के बाद भी उसका पर्याप्त लाभ नहीं पाता है। तांबा इन दोषों का न‍िवारण करता है।

*तांबे की अंगूठी पहनने से मन शांत रहता है और गुस्‍से को कम किया जा सकता है। इसलिए जिन लोगों को तनाव की समस्‍या है और बात-बात पर गुस्‍सा जल्‍दी आता है, उन्‍हें तांबे की अंगूठी पहननी चाहिए।