Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद तापस पाॅल का निधन - Sabguru News
होम Headlines प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद तापस पाॅल का निधन

प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद तापस पाॅल का निधन

0
प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद तापस पाॅल का निधन

मुंबई। बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद तापस पाॅल का मंगलवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।

प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक पॉल कुछ दिनों पहले मुंबई गए थे। वह तांत्रिका तंत्र की बीमारी से पीड़ित थे जिसके कारण उन्हें 28 जनवरी 2020 को बांद्रा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज तड़के तीन बजकर 35 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक एक फरवरी को पॉल की हालत काफी खराब हो गई थी और तब से ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

पॉल वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद भी बने थे। दादर कीर्ति, भालोसाबा भालोसाबा, परबतप्रिया और साहेब उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में शामिल हैं।

उन्होंने हिंदी फिल्म अबोध में माधुरी दीक्षित के साथ भी काम किया था। पॉल के निधन से सिनेमा और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।