Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Best Memory Trainer and Expert in Brain Science Vinod Sharma visits dav college ajmer-ब्रेन साइंस के माध्यम से सफलता की सुनिश्चितता 100% : विनोद शर्मा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer ब्रेन साइंस के माध्यम से सफलता की सुनिश्चितता 100% : विनोद शर्मा

ब्रेन साइंस के माध्यम से सफलता की सुनिश्चितता 100% : विनोद शर्मा

0
ब्रेन साइंस के माध्यम से सफलता की सुनिश्चितता 100% : विनोद शर्मा
Best Memory Trainer and Expert in Brain Science Vinod Sharma visits dav college ajmer
Best Memory Trainer and Expert in Brain Science Vinod Sharma visits dav college ajmer

अजमेर। हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है। कोई सफल वैज्ञानिक बनना चाहता है तो कोई सफल साहित्यकार या व्यापारी। क्षेत्र अलग अलग हो सकते हैं परन्तु सफलता सभी चाहते हैं। यह बात गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड प्राप्तकर्ता विनोद शर्मा ने शुक्रवार को विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कही।

दयानन्द महाविद्यालय के सभागार में आयोजित ब्रेन साइंस विशय पर बोलते हुए विनोद शर्मा ने कहा कि सफलता का सीधा सम्बंध सफल होने वाले के ब्रेन से है और हमें यदि मस्तिष्क विज्ञान की जानकारी है तो हम सीधे सफलता की ओर अपना स्थान सुनिश्चित कर लेते हैं। सफलता को विज्ञान के द्वारा कैसे प्राप्त किया जा सकता है, इस बारे में उन्होंने बताया।

Best Memory Trainer and Expert in Brain Science Vinod Sharma visits dav college ajmer

विनोद शर्मा ने बौद्धिक क्षमता के विकास स्मरण शक्ति में वृद्धि अधिगम् की सरल विधियों व अच्छे अंक लाने के सरल उपाय सहित प्रतियोगी परीक्षा उतीर्ण करने के तरीकों पर छात्रों की जिज्ञासा का समाधान उदाहण के साथ प्रस्तुत किया।

कॉमर्स विभाग के तत्तवावधान में आयोगित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी गान, सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवनल कर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ लक्ष्मीकांत ने विनोद शर्मा का स्वागत किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय उपाचार्य डाॅ मुत्युन्जय कुमार सिंह ने विनोद शर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम संयोजिका डाॅ मेघना टंडन धन्यवाद ज्ञापित किया। डाॅ एचके सेन, डॉ रफीक, डाॅ भूपेन्द्र सिंह, राजश्री बंसल, सुरभि, कपिल कुमार, भूपेन्द्र जायसवाल, भीम सिंह, सोनिया जोजफ सहित अनेक व्याख्याता सहित छात्र संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र मेहरिया उपस्थित थे।