Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भगत कंवरराम जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान, प्रतिमा पर नमन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भगत कंवरराम जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान, प्रतिमा पर नमन

भगत कंवरराम जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान, प्रतिमा पर नमन

0
भगत कंवरराम जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान, प्रतिमा पर नमन

अजमेर। प्रथम प्रकाश संस्था, अजयमेरू सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर एवं जन सेवा समिति अजमेर के पदाधिकारियों ने सोमवार को अमर शहीद भगत कंवरराम की जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर कंवरराम धर्मशाला में स्थित कंवरराम की प्रतिमा पर दीपदान करके उनको नमन किया।

इस अवसर पर प्रथम प्रकाश संस्था के अध्यक्ष लोकेश मिश्रा, पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, सिन्धू ज्योति सेवा समिति के संगठन सचिव किशोर मंगलानी, अजय नगर सिन्धी समाज के महेश पिंजलानी, स्टेशन रोड व्यापारिक संध के उपाध्यक्ष देवकिशन आडवानी ने प्रथम प्रकाश संस्था के अध्यक्ष लोकेश मिश्रा और रमेश लालवानी समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सभी ने सूरज चांद रहेगा कंवरराम का नाम रहेगा, भारत माता की जय, देश के शहीद अमर रहे, भगत कंवरराम अमर रहे आदि गगनभेदी नारे लगाकर भगत कंवरराम को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर याद किया तथा दीपदान और माल्यार्पण कर नमन किया।