Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bhagwan parshuram jayanti celebrations and shobha yatra in ajmer-अजमेर में परशुराम जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में परशुराम जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा

अजमेर में परशुराम जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा

0
अजमेर में परशुराम जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा

अजमेर। भगवान विष्णु के षष्टम अवतार युग दृष्टा श्री परशुराम का जन्मोत्सव मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

अजंता सिनेमा के पास स्थित भगवान परशुराम मंदिर से नृसिंह मंदिर महंत श्याम शरण देवाचार्य ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवानगी दी। बैंड बाजों की मधुर धुन पर नाचते गाते युवाओं की टोली आगे आगे तथा मातृशक्ति का समूह भजन कीर्तन करते चल रहा था। शोभायात्रा में मां काली के अखाडे के अलावा शिव परिवार, श्री राम दरबार, पंचमुखी हनुमान, गणपति, परशुराम, मां दुर्गा, राधा कृष्ण आदि झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा में आगे चल रहेदुपहिया वाहनों पर सवार समाज के युवकों ने परशुराम के जयघोष से वातावरण गूंजायमान कर दिया।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहा, केसरगंज, गोलचक्कर, बाटा तिराहा, क्लाक टावर, मदारगेट, गांधी भवन, चूडी बाजार, गोल प्याउ, नया बाजार, आगरा गेट, पृथ्वीराज मार्ग, कचहरी रोड से होती होती हुई माल रोड स्थित गौड भवन पर शोभायात्रा पहुचकर सभा में परिवर्तित हो गई।

संस्था अध्यक्ष सुदामा शर्मा ने परशाुराम के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए धर्मप्रमियों को कलयुग में धर्म मार्ग पर चलने का महत्व बताया। महासचिव लोकेश भिंडा ने परशुराम को नमन किया तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाज का चिंतन के प्रति सदैव सजग रहने की जरूरत बताई।

दीपक शर्मा, सुशील पारीक, बृजेश पांडे व डॉ राहुल भारद्वाज बगरू ने भी परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित होने तथा परस्पर सहयोग की भावना को और विकसित करने पर बल दिया।

इससे पहले शोभयात्रा का मार्ग में जगह जगह तोरण द्वार और पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। केसरगंज व्यापारिक संघ, मदारगेट व्यापारी संघ, ट्रांसपोर्ट ऐसोसिएशन, नया बाजार व्यापारी संघ समेत अनेक सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा की अगवानी की।

अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, मसूदा विधायक राकेश पारीक, भाजपा देहात अध्यक्ष बीपी सारस्वत, व्यापार महासंघ अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, पार्षद रमेश सोनी, पार्षद जेपी शर्मा, पार्षद दुर्गा प्रसाद शर्मा, समीर शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद हेमन्त शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, आरआर ज्वेलर्स दिनेश सहारा, कृष्ण गोपाल पाराशर, अशोक सारस्वत, ओम प्रकाश पारीक, अनिल भारद्वाज, शुभम शर्मा, एचपी शुक्ला, राजू शुक्ला, कमल जोशी, रंजन शर्मा, विनीत पारीक, श्याम पारीक, बृजेश उपाध्ययाय, नरेश र्काशिक, राजू ओझा, जगदीश प्रसाद ओझा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पराशर, ऋतु शुक्ला, डॉ सोनू शर्मा, मंजूद ओझा, शिखा शर्मा, संतोष पाठक, रेखा शर्मा, पूर्णिमा पाठक, रंजना शर्मा, प्रभा शर्मा, सुषमा शर्मा, अनिता झा, ममता ओझा, मयंक तिवाडी, किशोर शर्मा, अरविंद शर्मा, केके त्रिपाठी समेतबडी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सहभोज की प्रसादी ग्रहण की।