Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bhandari call to spread welfare scheme of govt upto graasroot
होम Sirohi Aburoad महिला मोर्चा की बैठक में उपाध्याय के सपनों को पूरा करने का संकल्प

महिला मोर्चा की बैठक में उपाध्याय के सपनों को पूरा करने का संकल्प

0
महिला मोर्चा की बैठक में उपाध्याय के सपनों को पूरा करने का संकल्प
Mahila Morcha
Mahila Morcha
Mahila Morcha

सबगुरु न्यूज-आबूरोड। भाजपा महिला मोर्चा आबूरोड नगर मण्डल की बैठक भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी की अध्यक्षता तथा पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। इसमें सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को मूर्त रूप देने का संकल्प किया।

बैठक में एवम दर्जनों महिला मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ की उपस्तिथि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि मनाई गई। इसमें एकात्म मानववाद के जयघोष के साथ सभी ने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने का संकल्प किया।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। उन्होंने कहा कि वे महान चिंतक और संगठनकर्ता थे। भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहते हुए भारत की सनातन धारा को युगानुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचार धारा दी।

भंडारी ने कहा कि आज ही के दिन 1968 को मुगलसराय में उनकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। आज उन्हीं का सपना विश्व की सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी जिसका परचम पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व मे फहरा रहा है। उन्होंने एकात्मवाद दर्शन और पंडित जी के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी को पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल ने चुनरी ओढा कर व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल ने माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री शकुंतला वाजपेयी, भगवती, जिला महामंत्री महालक्ष्मी झा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, दर्शना देसाई व प्रीति वाजपेयी का स्वागत भी किया गया।

इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं महिला शसक्तीकरण सबलीकरण के लिए कार्य करने का जज्बा दिखाया।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो