Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bhandari shades bjp mahila morcha with pre WC of bearers and new faces
होम Latest news जिलाध्यक्ष भंडारी की कार्यकारिणी घोषित, पुरानी कार्यकारिणी के साथ नए चेहरे भी शामिल

जिलाध्यक्ष भंडारी की कार्यकारिणी घोषित, पुरानी कार्यकारिणी के साथ नए चेहरे भी शामिल

0
जिलाध्यक्ष भंडारी की कार्यकारिणी घोषित, पुरानी कार्यकारिणी के साथ नए चेहरे भी शामिल
Mahila Morcha Aandolan
Mahila Morcha Aandolan
Mahila Morcha Aandolan

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सिरोही की जिला बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य व नवमनोनित जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जिमसें जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नये पदाधिकारी नियुक्त किये तथा जिले में भाजपा महिला मोर्चा को सत्रह मण्डलो में सक्रिय करने का संकल्प लिया।

रूपा खान रोड स्थित भण्डारी भवन में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने सभी नवीन पदाधिकारियो व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी को शुभकामनाये देते हुए कहा कि महिला मोर्चा की टीम जिले में भाजपा को मजबूत करने में जन हितकारी योजनाओ को जनजन तक पहुंचाने की अलख जगायेगी और बूथ स्तर तक भाजपा महिला मोर्चा की टीम बनाकर आपको संगठन में अपनी निर्णायक भूमिका निभानी होगी।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी ने पुरानी कार्यकारिंज में आंशिक परिवर्तन करते हुए पुराने पधाधिकारियों के साथ कुछ नए नाम भी जोड़े हैं। इनमें जिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती दर्शना देसाई, दुर्गेश शर्मा, प्रमिला देसाई व मंजु पुरोहित, जिला कोषाध्यक्ष रेखा कंवर जिलामंत्री, ललीता अग्रवाल, मनीषा जैन व साबिरा बेगम के नाम शामिल हैं।

भंडारी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा के निर्देशानुसार नई जिला कार्यकारिणी में आंशिक बदलाव किया गया है तथा जिला व मण्डलो में सक्रिय व निष्क्रिय पदाधिकारियो की समीक्षा होगी तथा सक्रिय उर्जावान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ को पद दायित्व दिया जायेगा। उन्होंने महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को जिले में केन्द्र व राज्य सरBकार की जनकल्याणकारी योजनाओ से आमजन को लाभान्वित व महिला सबलीकरण व सशक्तिकरण में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधान श्रीमती प्रज्ञा कंवर, दमयंती डाबी, जिला महामंत्री महालक्ष्मी झा, दक्षा देवडा, उर्मिला सुथार, दर्शना देसाई, उषा गहलोत, प्रमिला सुथार, रेणुका, मणी देवी, सुनीता वन्दना, गीता चौहान, पंकु परमार, पिंकी राजपुरोहित, अर्चना सैनी, कमला माली, राखी शर्मा, कंचनमीरा, अंजु पुनमदेवी, रतनदेवी, गायत्री, सुनीता, पंकुबाई, साबिरा बेगम इत्यादि दर्जनो महिला मोर्चा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रही।

कार्यक्रम के समापन पर जिला महामंत्री महालक्ष्मी झा व जिला उपाध्यक्ष दर्शना देसाई ने सबको आभार जताया। इस दौरान राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्या भाटी, महासचिव सोनू कुमारी ने सभी महिला मोर्चा पदाधिकारियो को आगामी 2 फरवरी को सांस्कृतिक आयोजन पणिहारी गार्डन में आने का न्योता दिया।

देखें वीडियो…