

भारत (tour and travels places) | एक बहुत खुबसूरत देश है जिसका इतिहास बहुत पुराना है। India में भ्रमण के लिए विदेशो से लोग आते हैं, South Asia में स्थित भारत एक गहरी सांस्कृतिक जड़ों और विशाल विरासत वाला देश है। India में कम पैसे में अच्छी यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा देश है क्योंकि India के पर्यटन स्थल काफी सस्ते और सुंदर हैं। India में पर्यटन व्यवसाय अपने किलों और महलों के लिए बेहद प्रसिद्ध है, जिस कारण से भारत दुनिया में सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले देशों में से एक है। अगर आप योगा के माध्यम से खुद को खोजना चाहते हैं तो हिमालय के पहाड़ों में खुद को जाने, पुराने मंदिरों से मंत्रमुग्ध होने के लिए दुनिया के सबसे प्रसिद्द देश भारत की यात्रा कर सकते हैं। India देश में बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थल और कई ऐसी जगहें हैं जो हारियाली और अद्भुत जंगलों से भरपूर हैं। अगर आप भी भारत की यात्रा करना चाहते हैं तो, ये जगह आपके घूमने के लिए बहुत अच्छी रहने वाली है।

1. हिमाचल प्रदेश
हिमाचल भारत का सबसे प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की सुंदरता और आकर्षण यहां आने वाले पर्यटकों को बहुत आकर्षण करती है। हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए कुल्लू और मनाली दोनों पास पास है | हर नवयुगल का सपना रहता है कि यहा की सैर करे | हर साल यहा लाखो पर्यटक सैर का लुत्फ़ उठाते है चंबा और शिमला जैसे कई सारे पर्यटन स्थल है जिस कारण इसे धरती पर स्वर्ग माना जाता है। हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले यात्रियों को एक अलग तरह की शांति प्रदान करती है। लोग यहां पहाड़ों के रोमांच, रिवर राफ्टिंग, आईस स्केटिंग, पैरा ग्लाईडिंग और स्किइंग के मजे करने या फिर शांतिपूर्ण छुट्टी बिताने आते हैं।
Himachal में देखने योग्य शहर
चंबा – CHAMBA
कांगड़ा – KANGRA
रोहतांग – ROHTANG
शिमला – SHIMALA
कुल्लू – KULLU
मनाली – MANALI
डलहौजी – DALHOJI
सोलन – SOLAN

2. ताजमहल
प्यार की खूबसूरत निशानी ताजमहल का नाम भारत के सबसे ज्यादा देखे जानें वाले पर्यटक स्थलों में सबसे पहले आता है। ताजमहल भारत में आगरा शहर में यमुना नदी के दक्षिणी किनारे पर एक सफेद संगमरमर का मकबरा है, जिसको यहां के मुगल सम्राट शाहजहाँ ने 1632 में अपनी सबसे बीबी मुमताज़ की याद में महल की कब्र के रूप में बनाया था। बता दें कि ताजमहल एक ऐसी कृति है जिसका रंग दिन के समय के साथ बदलता रहता है। ताजमहल पूरी दुनिया में अपनी प्रकार का एक ही है।
3. लेह लद्दाख
लद्दाख भारत के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। लेह लद्दाख भारत का बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो अपने आकर्षण, शानदार परिदृश्य से लोगों और संस्कृति की वजह से दुनिया भर में मशहूर है। लद्दाख को पृथ्वी का स्वर्ग कहा जाता है, क्योंकि यह अपने प्राकृतिक दृश्यों से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद प्रभावित करता है लद्दाख में टूरिस्ट सीजन अप्रैल से अगस्त तक चलता है ये सीजन लद्दाख में समर सीजन होता है इसलिए अधिक पर्यटक इस सीजन में लद्दाख आते हैं।

4. जम्मू और कश्मीर
कश्मीर घाटी भारत में एक सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह पृथ्वी पर स्वर्ग के सामान है जहां पर हमेशा अपने सदाबहार परिदृश्य और बर्फ से भरे पहाड़ों के देखने को मिलते हैं। कश्मीर की यात्रा हर प्रकृति प्रेमी को अपनी घूमे जाने वाले पर्यटक स्थलों की लिस्ट में सबसे पहले रखना चाहिए। अगर आप कश्मीर घाटी की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि यहां जाने का सही समय मार्च और अक्टूबर के महीनों के बीच है। हिमालय की गोद में बसा जम्मू और कश्मीर अपनी प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए दुनिया में अपना एक ख़ास स्थान रखता है। जम्मू और कश्मीर मूल रूप से तीन क्षेत्रों में अपनी सीमा को साझा करता है इसमें कश्मीर घाटी, जम्मू और लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्य शामिल है। भारत के अंतर्गत आने वाला जम्मू और कश्मीर एक लोकप्रिय पर्यटक केंद्र है जिसमे अपनी छुट्टी बिताने के लिए पर्यटक साल में कभी भी यहां आ सकते हैं।

5 . माउंट आबू राजस्थान
भारत के सबसे खास पर्यटक स्थलों में से एक है ये समुद्र तल से 1200 मी ऊपर स्थित है माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन और एक महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल है, विश्व प्रसिद्ध दिलावर मंदिर यहीं पर स्थित है माउंट आबू गर्मियों के मौसम में घूमने की एक बेहद शानदार जगह है। माउंट आबू में जैन दिलवाड़ा मंदिर और नक्की झील यहां के कुछ देखने बहुत अच्छी जगह है। जुलाई से सितम्बर तक का समय यहाँ मानसून का समय होता है, मानसून की शुरुआत यहाँ जून के अंतिम दिनों से ही शुरू हो जाती है ।मानसून के समय यहाँ पर जोर की बारिश होने की सम्भावना सदैव बनी रहती है आसमान में हमेशा बादल छाये हुए रहते हैं प्रकृति के सभी गुणों को ख़ुद में समाय ये जगह सभी प्रकृति- प्रेमियों को अपनी तरफ आकर्षित करती है यहाँ का सनसेट पॉइंट माउंट आबू में शाम के समय पर्यटन का प्रमुख आकर्षण है जो नक्की झील के दक्षिण पश्चिम में स्थित है।