Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bharat Vahini Party Election Committee news-भारत वाहिनी पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा - Sabguru News
होम Headlines भारत वाहिनी पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा

भारत वाहिनी पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा

0
भारत वाहिनी पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा

जयपुर। भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने बुधवार को प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की। तिवाड़ी ने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति जिलों से आए हुए सभी प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श कर दीपावली तक निर्णय करेगी। उन्होंने कहा कि समिति चुनावी रणनीतिक व व्यूह की रचना कर अपने प्रत्याशियों को चुनाव में उतारेगी।

तिवाड़ी ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति विभिन्न दलों से तालमेल व अभियान के लिए एक समिति बनाएगी, जिसके बाद गठबंधन और सीटों पर सार्थक चर्चा की जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि इस समिति की पहली बैठक 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से वाहिनी के प्रदेश कार्यालय, श्याम नगर में आयोजित की जाएगी।

प्रदेश चुनाव समिति में शामिल पदाधिकारियों के नाम :—

घनश्याम तिवाड़ी
मूल सिंह शेखावत
दयाराम महरिया
महेंद्र मीणा
गिरधारी तिवाड़ी
प्रभूनारायण कुमावत
अशोक यादव
रामस्वरूप खंडेलवाल