Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bharat vahini party jaipur news, ghanshyam tiwari news-'बांसुरी चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर चैन की बंसी बजाएं' - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur ‘बांसुरी चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर चैन की बंसी बजाएं’

‘बांसुरी चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर चैन की बंसी बजाएं’

0
‘बांसुरी चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर चैन की बंसी बजाएं’

बस्सी/जयपुर। भारत वाहिनी पार्टी के दयाराम महरिया ने कहा कि 7 नवंबर को दीपदान करने के बाद अब 7 दिसंबर को राजस्थान नवनिर्माण के लिए बांसुरी चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर चैन की बंसी बजाएं।

प्रदेश संगठन महामंत्री महरिया ने कहा कि जिस तरह से दीपावली पर छोटे छोटे दीये संगठित ​होकर अमावस को पूनम में बदल देते हैं, ठीक उसी तरह से प्रत्येक कार्यकर्ता को दीपक की तरह संगठित होकर राजस्थान को भाजपा—कांग्रेस के अंधकारयुक्त शासन से निकालकर वाहिनी के विकासरूपी प्रकाश में लाना होगा।

शनिवार को बस्सी विधानसभा क्षेत्र में भारत वाहिनी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महरिया मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में बस्सी ब्लॉक की उपाध्यक्ष शीला मीणा ने कहा कि महिला शक्ति अब जागृत हैं, वह पूरी तरह से परिवर्तन के पक्ष में है। मीणा ने कहा कि वाहिनी के कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों में जी जान से जुटकर लड़ने को तैयार हैं।

इस दौरान वाहिनी के जयपुर संभाग अध्यक्ष रामप्रसाद सौढ़, जयपुर देहात अध्यक्ष अशोक विजय, जिला महामंत्री मुकेश, जिला कोषाध्यक्ष शंकर लाल मीणा, बस्सी ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, कानोता ब्लॉक​ अध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा, तुंगा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम मीणा समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।