Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत वाहिनी की कोर कमेटी की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय
होम Headlines भारत वाहिनी की कोर कमेटी की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

भारत वाहिनी की कोर कमेटी की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

0
भारत वाहिनी की कोर कमेटी की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

जयपुर। भारत वाहिनी की कोर कमेटी की मीटिंग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य शामिल हुए।

भारत वाहिनी की इस प्रथम कोर कमेटी की बैठक में तिवाड़ी ने पार्टी द्वारा की गई अब तक की गतिविधियों व प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत वाहिनी पार्टी को जिस तरह से प्रदेश भर में विभिन्न जातीय समाजों तथा युवा वर्ग, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों और मजदूरों का समर्थन मिल रहा है उससे तय है कि आगे आने वाले चुनावों में राजस्थान में भारत वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

प्रदेश में ऐसा माहौल है कि राजस्थान की जनता अब कांग्रेस-भाजपा दोनों से अलग एक बेहतर विकल्प चाहती है। तिवाड़ी ने उपस्थित सदस्यों से आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर भी चर्चा की व इस बारे में सभी सदस्यों के विचार जाने।

पार्टी की इस अहम बैठक में पार्टी के संगठन, प्रदेश कार्यकारिणी, संभाग कार्यकारिणी एवं जिला समन्वय समितियों के गठन तथा विधानसभा क्षेत्र ​की स्तरीय संगठन की रचना पर चर्चा हुई। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश चुनाव समिति के गठन तथा चुनाव पूर्व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सीमित सदस्यता अभियान प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया।

इस महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन पार्टी के मुख्यालय मातृमंदिर, श्याम नगर में किया गया। अन्य सदस्यों के साथ बैठक में भारत वाहिनी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ मूलसिंह शेखावत, गिरधारी तिवाड़ी, दयाराम महरिया, महेंद्र सिंह मीणा, छोटूराम कुमावत, नथमल शर्मा, तथा कालूराम ने भी भाग लिया।

पार्टी के संस्थापक पदाधिकारीगण अखिलेश तिवाड़ी, रामस्वरूप छीपा, प्रभुनारायण कुमावत, तथा अशोक यादव भी बैठक में उपस्थित रहे।