Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया : अखिलेश तिवाड़ी - Sabguru News भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया : अखिलेश तिवाड़ी
होम Rajasthan Jaipur भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया : अखिलेश तिवाड़ी

भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया : अखिलेश तिवाड़ी

0
भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया : अखिलेश तिवाड़ी
bharat vahini party national president akhilesh tiwari addressing meeting in dudu
bharat vahini party national president akhilesh tiwari addressing meeting in dudu
bharat vahini party national president akhilesh tiwari addressing meeting in dudu

जयपुर। भारत वाहिनी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश तिवाड़ी ने कहा कि प्रदेश में दोनों राजनीतिक दलों ने आम जनता को फुटबॉल बना रखा है। आम जनता पांच साल एक दल के पैरों में और अगले पांच साल दूसरी पार्टी के पैरों में तड़पती नजर आती है। इस माहौल में नई क्रांति की शुरूआत के लिए संगठन निर्माण जरूरी दिखाई पड़ता है।

भाजपा और कांग्रेस ने आपस में जो सांझेदारी कर रखी है उसे खत्म करने के लिए दोनों दलों को हटाकर सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता है। दूदू विधानसभा क्षेत्र स्थित वृंदावन गार्डन में रविवार को आयोजित बैठक में किसान वाहिनी और युवा वाहिनी के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए यह बात कही।

बैठक में किसान वाहिनी के पदाधिकारियों ने गांव गांव में प्रभातफेरी के जरिये पार्टी का कार्य विस्तार करने का संकल्प लिया। पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष तिवाड़ी ने कहा कि प्रदेश में केवल सत्ता परिवर्तन करने से ही कुछ नहीं होने वाला, जब तक व्यवस्था परिवर्तन नहीं होगा, तब तक हमारे जीवन में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

उन्होंने कहा कि यदि वास्तविक परिवर्तन चाहिए तो व्यक्ति परिवर्तन करना होगा और इसकी शुरूआत के लिए अच्छे लोगों को राजनीति में लाना होगा। इसीलिए भारत वाहिनी पार्टी ने केवल सत्ता ही नहीं व्यवस्था परिवर्तन का काम भी अपने हाथों में लिया है।

अखिलेश तिवाड़ी ने कहा कि हमने पिछले सत्तर वर्षों में समाज को जातियों, धर्मों, सम्प्रदायों और यहां तक की गोत्रों में बांट दिया। जबकि राजनीति का मूल काम समाज को जोड़ना व समरसता पैदा करना है। जब तक राजनीति में अध्यात्म प्रवेश नहीं करेगा तब तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं होने वाला। राजनीति में अध्यात्म को प्रवेश कराने का कार्य भारत वाहिनी करेगी।

भारत युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु जैन ने बताया कि घनश्याम तिवाड़ी ही अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने 3 साल के कार्यकाल में 1 लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दी और महिला सशक्तीकरण के लिए विधवा एवं परित्यक्ता के लिए योजना निकाली। उन्होंने कहा कि कुशल नेतृत्व, सुदृढ प्रशासनिक क्षमता, ईमानदारी एवं कर्मठ राजनेता आज के समय में सिर्फ घनश्याम तिवाड़ी ही हैं।

प्रदेश युवा वाहिनी के आईटी सेल प्रभारी रामजीलाल खांडल ने बताया कि कार्यक्रम में रामकिशन भाखर को किसान वाहिनी अध्यक्ष, रणजीत को उपाध्यक्ष, रतन व्यास और रामप्रकाश पारीक को महामंत्री व बबलू नट को मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया।

युवा वाहिनी की घोषणा करते हुए राजू वैष्णव को अध्यक्ष, श्रवण जांदू और रतन पटेल को उपाध्यक्ष, जीतू लद्दीया को महामंत्री, राकेश मीणा व जितेश कुमार शर्मा को आईटी सेल का प्रभारी, बंशीलाल चौधरी को संगठन महामंत्री, सीताराम चौधरी और रामजीलाल चौधरी को मंत्री, हेमराज चौधरी को उपाध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण कुमावत, रामरतन चौधरी व सतीश मीना को मंत्री, सुरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, सीताराम गुर्जर को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा मोनू चौधरी, गोविंद राम कुमावत व शंकर पालीवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इस दौरान युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष विप्र संजीव, भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बुद्धिप्रकाश बैरवा, युवा वाहिनी के सांगानेर मंडल के अध्यक्ष अशोक सलोदिया व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवा शर्मा भी उपस्थित थे।