Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

अजमेर : भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

0
अजमेर : भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

अजमेर। भारत विकास परिषद अजमेर की मुख्य शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह आनंदम समारोह स्थल पर संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सुरेश गोयल ने अध्यक्ष, रमेश जाजू ने सचिव तथा जीतमल चौहान ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया। अशोक गोयल ने संरक्षक तथा डॉक्टर कमला गोखरू ने महिला प्रमुख के पद के लिए शपथ ग्रहण ली।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी सुनील दत्त जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के पांच सूत्रों के माध्यम से भारत का विकास करने वाली अग्रणी संस्था है जो कि सन 1963 से कार्यरत है।

उन्होंने कहा कि युगपुरुष स्वामी विवेकानंद चाहते थे कि समाज के वंचित वर्ग का उत्थान हो और परिषद उसी सोच पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय मंत्री सीए मालचंद गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत विकास भवन का निर्माण परिषद की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश गोयल ने कहा कि नई टीम को साथ लेकर नए जोश के साथ नई ऊंचाइयां छूने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि माकड़वाली में बन रहे भारत विकास परिषद के भवन में बेरोजगारों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा सिलाई केंद्र संचालित होगा साथ ही शहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

निवर्तमान अध्यक्ष अशोक गोयल ने विगत वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सेवा, संस्कार और प्रशासनिक कार्यों में या शाखा देश की अग्रणी शाखाओं में से एक है। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलन किया।

इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्यों और प्रकल्प प्रभारियों संजय शर्मा, सुरेश नारायण लखोटिया, कांति कुमार बचलस, संजय गोयल, राजेश अग्रवाल, सुनील गोयल, हरीश बेरी, भारत भूषण बंसल, ओम प्रकाश शर्मा, अवनीश तायल, कृष्ण गोपाल गोयल, राजेश कुमार जोशी, भारती कुमावत, हेमंत गुप्ता, हनुमान दयाल बंसल, नवीन मेघवाल, शिवकुमार बकोलिया, सुभाष काबरा और हितेश मंगरोला ने दायित्व ग्रहण किया।

समारोह में 9 नए सदस्यों ने सदस्यता की शपथ ली। समारोह में पूर्व रीजनल मंत्री पवन अग्रवाल तथा जिला अध्यक्ष दिलीप पारीक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

फाग- महोत्सव एवं होली मिलन समारोह

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर के सदस्यों द्वारा होली मिलन समारोह एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने फूलों से होली खेली। कथक नृत्यांगना पद्मजा रंगा तथा नवीन शर्मा ने ‘बृज में होरी’ नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि सुनील दत्त जैन ने होली की समरसता की भावना से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की। अशोक गोयल तथा भारत भूषण बंसल ने मधुर गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। रिद्धि गुप्ता ने नृत्य प्रस्तुत किया।

नीलमणि गगरानी, उषा वर्मा, नमिता वर्मा, भारती कुमावत, अलका गुप्ता, ऊषा बंसल तथा डॉक्टर कमला गोखरू ने फाग नृत्य प्रस्तुत किया। दिलीप पारीक ने काव्यात्मक शैली में कार्यक्रम का संचालन किया।

समारोह में युवा शाखा के रौनक सोगानी, रितेश गर्ग, मोहित बंसल तथा अजयमेरु शाखा के हनुमान गर्ग, अनुपम गोयल, अशोक टाक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।