Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विफलताओं से भरे हैं कांग्रेस के दाे साल : एम सादिक खान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer विफलताओं से भरे हैं कांग्रेस के दाे साल : एम सादिक खान

विफलताओं से भरे हैं कांग्रेस के दाे साल : एम सादिक खान

0
विफलताओं से भरे हैं कांग्रेस के दाे साल : एम सादिक खान

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एम सादिक खान ने आज अजमेर में राज्य में गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की यह सरकार के दो साल विफलताओं से भरपूर है।

सादिक खान ने अजमेर में पत्रकारों से कहा कि राज्य में कोरोना काल में सभी शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था है, लेकिन मदरसों को कांग्रेस सरकार ने ऑनलाइन व्यवस्था से वंचित रखा है जिससे ढाई लाख से ज्यादा अल्पसंख्यक बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब चुका है। इतना ही नहीं कांग्रेस राज में गत दो वर्षों में अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृति बंद की गई, हायर एजुकेशन लोन भी बंद कर दिया गया।

उन्होंने राजस्थान लोकसेवा आयोग मे भी मुस्लिम समाज से किसी को सदस्य नहीं बनाए जाने पर ऐतजाज जताते हुए अल्पसंख्यक समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। मदरसा बोर्ड को संवैधानिक दर्जा मिलने के बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई है। मदरसों में शिक्षा एवं खेल सामग्री का भी वितरण पूरी तरह बंद है।

सादिक खान ने हाल ही में जयपुर, जोधपुर, कोटा निगमों मे अल्पसंख्यक पार्षदों की विजय का श्रेय भाजपा को देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि गहलोत सरकार ने जानबूझकर मुस्लिम समाज को महापौर से वंचित किया है।

इससे पहले खान ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अजमेर पहुंचकर ख्वाजा गरीब नवाज की दरबार में हाजिरी लगाई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शफीक खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।