![भारतीय किसान संघ ने धूमधाम से मनाई बलराम जयंती भारतीय किसान संघ ने धूमधाम से मनाई बलराम जयंती](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/09/balram.jpg)
![Bharatiya Kisan Sangh celebrates Balram Jayanti](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/09/balram.jpg)
जयपुर। बलराम जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने बढ चढकर भाग लिया। संघ भगवान बलराम को कृषि देवता के रूप में पूजनीय मानता है।
![Bharatiya Kisan Sangh celebrates Balram Jayanti](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/09/balram2.jpg)
शनिवार सुबह भाद्रपद सुदी षष्टी का सूर्य उदय होने के साथ भारतीय किसान संघ की ओर से कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। जयपुर शहर की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महिला प्रमुख मंजू दीक्षित के नेतृत्व में बलराम जयंती पर भगवान बलराम के भजन गाकर संकिर्तन किया।
सांगानेर तहसील के कार्यकर्ताओं ने एवं बलराम स्वयं सहायता समूह ने शारदा आवासीय बालिका छात्रावास, मुहाना में सांगानेर तहसील अध्यक्ष राकेश चौधरी, जिला अध्यक्ष छोटे लाल एवं बलराम स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा के नेतृत्व में 151 पौधे रोपे।
![Bharatiya Kisan Sangh celebrates Balram Jayanti](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/09/balram3.jpg)
सांगानेर एवं जयपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने सांगानेर के सांगाबाबा मन्दिर से जोतडा वाला गौशाला तक एक भव्य पद यात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा में महानगर एवं जिले के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने लोकगीत गाकर नाचकर भगवान बलराम का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया।
![Bharatiya Kisan Sangh celebrates Balram Jayanti](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/09/balram4.jpg)
जयपुर के किसान संघ प्रदेश कार्यालय में भगवान बलराम के अवतरण पर एक यज्ञ का आयोजन किया गया और प्रदेश में अच्छी फसल हो, पर्याप्त बारिश, किसानों कि उन्नति, मां भारती के अन्न भण्डार हमेशा भरे रहें, देश के सभी नागरिक खुश व प्रसन्नचित्त रहें ऐसी कामना के साथ आहूतियां दी गईं।
यज्ञ में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री माननीय गजेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी एवं प्रांत संगठन मंत्री परमानन्द, संजय तथा खेमराज गोयल, विरेन्द्र चौधरी, कालूराम बागडा, राजीव दीक्षित आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।