
जयपुर। भारतीय किसान संघ के सदस्यता अभियान का समापन होने के साथ ही शनिवार को संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी के सान्निध्य में त्रिववार्षिक चुनाव कराए गए।
प्रान्तीय प्रचार प्रमुख राजीव दीक्षित ने बताया कि जयपुर जिले में लगभग 13 तहसील और 6 उप तहसीलों के गठन के बाद लगभग 55 हजार की सदस्यता पूर्ण होने के साथ भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मुहाना के छोटे लाल सैनी को सर्वसम्मति से पुन: जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। मंत्री पद पर चौमू के मुरलीधर बर्रा तथा जिला कोषाध्यक्ष पद पर कोटखावदा के नवल खेडीया को नियुक्त किया गया।
आशा शर्मा व पुष्पा को संयुक्त रूप से महिला प्रमुख मनोनीत किया गया। जिला युवा प्रमुख पद पर आमेर सावंरमल सोलेट को नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष छोटे लाल सैनी ने भगवान बलराम के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ भगवान बलराम के समक्ष लेते हुए आगामी तीन साल तक किसानों के हित में संगठनात्मक, रचनात्मक तथा आन्दोलनात्मक कार्यक्रमों की रचना करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिले के सभी किसान बन्धुओं के सहयोग से सरकार के साथ और किसानों के हित में लेने की शपथ ली।
अपनी 21 सदस्यों की कार्यकारिणी (3 उपाध्यक्ष, 2 सह मंत्री तथा 1 विद्युत प्रमुख, 1 सहकारिता प्रमुख, 1 जल संरक्षण प्रमुख, 1 पर्यावरण प्रमुख, 1 पशु पालन प्रमुख, एवं 7 सदस्यों) की घोषणा की जो कि आगामी तीन साल (2018-2021) तक किसानों की सेवा एवं किसानी के क्षेत्र में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।