Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जनता का काम करते तो आज यह नौबत नहीं आती : विश्वेन्द्र सिंह - Sabguru News
होम Headlines जनता का काम करते तो आज यह नौबत नहीं आती : विश्वेन्द्र सिंह

जनता का काम करते तो आज यह नौबत नहीं आती : विश्वेन्द्र सिंह

0
जनता का काम करते तो आज यह नौबत नहीं आती : विश्वेन्द्र सिंह

जयपुर। राजस्थान के पूर्व पर्यटन मंत्री एवं पायलट गुट के विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले डेढ़ साल में प्रदेश की जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काम करते तो आज यह नौबत नहीं आती।

राज्य में चल रहे सियासी संग्राम में पायलट गुट के विधायकों के साथ प्रदेश के बाहर किसी जगह ठहरे सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीजी यदि आप पिछले 18 माह में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, प्रदेश की जनता के काम करते जो आज आप पांच सितारा होटल में बैठकर कर रहे हो, तो ना प्रदेश की जनता विरोध करती, ना सरकार अल्पमत में होती, ना हम दिल्ली आते।

उन्होंने कहा कि हमें जनता ने चुना है, हम जनता की सुनेंगे, जनता ही हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आज जब सरकार अल्पमत में है, तब आपने पर्यटन विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान दिया, काश यह काम थोड़ा पहले कर देते गहलोतजी, तो ना यह सरकार अल्पमत में होती ना हमें दिल्ली आना पड़ता।

सिंह ने कहा कि हम भी जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं, पिछले 18 माह से मैंने मुख्यमंत्री से मिलकर व्यक्तिगत रूप से प्रदेश के लोगों एवं मेरे विभाग की समस्याओं के बारे में बार-बार अवगत कराया लेकिन मुख्यमंत्री ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया, आखिर क्यों।

उल्लेखनीय है कि राज्य में चल रहे सियासी संग्राम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित 19 कांग्रेस विधायक राज्य के बाहर कहीं ठहरे हुए हैं वहीं शेष कांग्रेस विधायकों में ज्यादातर विधायक एवं बसपा से कांग्रेस में आए विधायक एवं निर्दलीय विधायक सहित 90 से अधिक विधायक जैसलमेर के एक होटल में ठहरे हुए हैं।

CM अशोक गहलोत एवं विधायक ले रहे शाही मेहमान नवाजी का आनंद

जैसलमेर से आगे विधायकों को कहां ले जाएंगे गहलोत, आगे तो पाकिस्तान है : पूनियां