Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bhartiya kisan sangh 12th national convention in vadodara-भारतीय किसान संघ का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन - Sabguru News
होम India City News भारतीय किसान संघ का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन

भारतीय किसान संघ का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन

0
भारतीय किसान संघ का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन

बडोदरा। भारतीय किसान संघ का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन त्रेवार्षिक (2019-21) आखिल भारतीय कार्यकारिणी निर्वाचन के साथ रविवार को बडोदरा में सम्पन हुआ। अन्ना साहीब मुर्कुटे चुनाव निर्वाचन अधिकारी रहे।

22 फरवरी से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिन केन्द्र सरकार की विभिन्न किसान नितियों का स्वागत किया गया। भारतीय किसान संघ के 8 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय स्तर पर किए गए आन्दोलन ‘कर्ज माफी किसान की समस्या का समाधान नही है इसलिए सरकार को जो भी सहायता राशि हो सीधे किसान के खाते में दें’ को केन्द्र सरकार ने मान्य करते हुए किसान सम्मान निधि योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया।

किसान संघ के माध्यम से जैविक कृषि प्रशिक्षण वर्ग में जैविक कृषि करने वाले जैविक किसानों और देशी बीज संरक्षण करने वाले किसानों को पदमश्री पुरस्कार मिलना, देश के लिए व किसानों के लिए एक बहुत ही सराहनीय कार्य सरकार के द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी – वर्ष 2019 से 2021

अध्यक्ष – आई एन बसवे गोड़ा, तेलंगाना
महामंत्री – बद्रीनारायण चौधरी, राजस्थान
कोषाध्यक्ष – युगल किशोर, उत्तरप्रदेश
उपाध्यक्ष – प्रभाकर केलकर, मध्यप्रदेश, भयाराम मौर्य, अम्बुभाई पटेल, गुजरात व विमला तिवारी
मंत्री – मोहिनी मोहन मिश्र, बृज किशोर, साईं रेड्डी, पेरुमल
जैविक प्रमुख – रतनलाल डागा
सह जैविक प्रमुख – ठाकुर धर्मपालसिंह
कार्यालय प्रमुख – चंद्रशेखर
संगठन मंत्री – दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी
सह संगठन मंत्री – गजेन्द्रसिंह
कार्यकारिणी सदस्य – कृष्ण मुरारी जयपुर, राजवीरसिंह जयपुर, मणिलाल लबाणा चित्तौड़, मंजू दीक्षित जयपुर, पृथ्वीसिंह वत्स दिल्ली, प्रमोद चौधरी, ई नारायण कुट्टी केरल, मगन भाई पटेल गुजरात, विशाल चन्द्रावत छत्तीसगढ, मोली तुपे, ओमसिंह चौहान, रामभरोसीया बासोतिया मध्यभारत, कुमारस्वामी आंध्रप्रदेश, गणेशन तमिलनाडू, रामूजी तेलंगाना, दादा लाड महाराष्ट्र, शिवकांत दीक्षित, भानु थापा बंगाल, विश्वेश्वर दास उड़ीसा, लीलाधर पंजाब, सोनपाल, प्रकाश नारायण तिवारी, भगतराम पटियाल हिमाचलप्रदेश, वीणा सतिश द कर्नाटक, जीवन भाई पटेल गुजरात, राजेन्द्र पालीवाल मालवा, कुरूसात्र तिमूरु, जलपती राव तेलंगाना, सुंदरराजन तमिलनाडु, सुशीला विश्नोई पंजाब, ध्रुवनारायण उत्तराखंड।