Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
एडवोकेट हीरा सिंह रावत भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष नियुक्त - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer एडवोकेट हीरा सिंह रावत भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष नियुक्त

एडवोकेट हीरा सिंह रावत भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष नियुक्त

0
एडवोकेट हीरा सिंह रावत भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष नियुक्त

अजमेर। भारतीय किसान संघ अजमेर की बुधवार को आयोजित अजमेर तहसील बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार डूंगरिया की अनुशंसा पर मदारपुरा अजमेर निवासी एडवोकेट हीरा सिंह रावत को भारतीय किसान संघ अजमेर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अजमेर तहसील प्रभारी रोशन शर्मा एडवोकेट ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष को कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए साथ ही बैठक में अजमेर तहसील कार्यकारणी द्वारा वर्ष भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रत्येक ग्राम पंचायत में भारतीय किसान संघ की ग्राम समिति बनाने के निर्देश दिए गए।

अधिवक्ता अशोक तिवारी बने जिला विधिक प्रकोष्ठ प्रमुख

भारतीय किसान संघ अजमेर द्वारा कोटडा अजमेर निवासी अधिवक्ता अशोक तिवारी को जिला विधिक प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया जिसकी अनुशंसा संभागीय मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजेश डू़गरिया एवं युवा प्रमुख रोशन शर्मा द्वारा की गई।