Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय सिन्धु सभा संगठन के साथ एक विचार व संस्कार है : चंदीरामाणी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भारतीय सिन्धु सभा संगठन के साथ एक विचार व संस्कार है : चंदीरामाणी

भारतीय सिन्धु सभा संगठन के साथ एक विचार व संस्कार है : चंदीरामाणी

0
भारतीय सिन्धु सभा संगठन के साथ एक विचार व संस्कार है : चंदीरामाणी

अजमेर। भारतीय सिन्धु सभा संगठन के साथ एक विचार व संस्कार है। कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों को जोडकर कार्य करें। ये बात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्षमणदास चंदीरामाणी ने सनसिटी गार्डन में दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक के उदघाटन सत्र में कही।

उन्होंने कहा कि आज सभा के 40 साल पूरे हो गए हैं। सुखद बात है कि इस अवधि में संगठन के कार्यकर्ता देश भर में सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड कर सेवा में जुटे हैं।

कार्यवाहक अध्यक्ष लधाराम नागवाणी ने कहा कि सभा की 350 से अधिक ईकाईयां सक्रियता से कार्य कर रही हैं और कार्यकर्ता नियमत सेवा कर रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास सबनाणी ने कहा कि आठ प्रदेशाध्यक्षों के साथ केन्द्रीय पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को बढाने पर विचार विमर्ष कर कार्ययोजना बनाई।

संगठन की भूमिका पर संगठन महामंत्री वासुदेव वासवाणी ने विचार प्रकट किए। प्रथम सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर माखीजा ने सेवा कार्यों के प्रयासों से सभी जोडने के साथ कार्यकर्ता को मजबूत करने की बात कही। राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि युवाओं को सेवाओं से जोडने के साथ निःशुल्क् वैवाहिक परिचय सम्मेलन कराने तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं से जोडने की जरूरत बताई।

अजमेर से 12 व राज्य से 70 प्रतिनिधि भाग लिया

संगठनात्मक सत्र में भगतराम छाबडिया ने कहा कि कार्यकर्ता, कार्यालय व कार्यक्रम बनाकर निरंतर प्रयास करने का फल है कि आज देशभर में संगठन आम समाज से जुडा है। मोहनलाल वाधवाणी, मुकेश लखवाणी, सुरेश नरेश जोतवाणी ने भी विचार प्रकट किए।

राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद के उपाध्यक्ष घनश्यामदास कुकरेजा ने कहा कि देशभर में सिन्धी भाषा से जुडाव के लिए सिन्धु शिक्षा मित्र व बाल संस्कार केन्द्रों से शिक्षको को जोडा जा रहा है और सर्टीफिकेट कोर्स के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जा रहा है। इस बारे में डाॅ.प्रदीप गेहाणी, देवीलाल लालवाणी ने भी विचार व्यक्त किए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां

प्रदेश महिला अध्यक्ष कविता ईसराणी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में कवि एवं साहित्यकार नारायण श्याम की लिखित नृत्य नाटिका पर प्रस्तुति दी गई। नाटिका में तनम्य वाधवाणी ने नारायण वासवाणी की भूमिका की जिवंत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की खास बात उसकी संगीत था जिसे कार्यकर्ताओं ने खूब सराहा साथ ही मोहित शेवाणी ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी को खूब झूमाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत हिरदाराम साहिब, भारत माता व ईष्टदेव झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्जवलन से किया गया। डाॅ. कैलाश षिवलाणी, भगवान नथराणी ने संगठन गीत प्रस्तुत किया।