
भिवानी। हरियाणा के भिवानी में एक महिला की लड़का पैदा होने की दवा खाने से मौत हो गई।नगर की काठमंडी में आई महिला अचानक उल्टी करने लगी जिसके बाद वह अचानक से बेसुध होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने पति व सास पर लड़का पैदा होने के नाम पर दी गई दवाई से मौत होने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान गांव अंबोली निवासी (32) के रुप में हुई है । मृतका के भाई अनूप ने बहनोई राजेंद्र व सास पर लड़का पैदा होने की दवाई पिलाने का आरोप लगाया है। सिटी पुलिस ने विवाहिता के पति व ससुर पर केस दर्ज कर लिया है।