Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी गायक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा - Sabguru News
होम Breaking आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी गायक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी गायक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

0
आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी गायक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने यहां सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि आकांक्षा की हत्या हुई है।

बेटी की मृत्यु की सूचना पर सोमवार सुबह मुबंई से वाराणसी पहुंची मधु दुबे ने कहा कि उनकी पुत्री बहादुर थी और वह आत्महत्या जैसा कायरना कृत्य नहीं कर सकती। उन्होने सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ बेटी को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया।

गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री का शव एक होटल में फांसी के फंदे से लटका मिला था। वह एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में 22 मार्च को वाराणसी पहुंची थी। अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया कि भोजपुरी गायक समर सिंह उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर की सुसाइड