Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bhopal Election Officer, Collector Issues Notice to BJP Candidate Sadhvi Pragya Thakur over remarks against hemant karkare-बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कलेक्टर भोपाल का नोटिस - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कलेक्टर भोपाल का नोटिस

बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कलेक्टर भोपाल का नोटिस

0
बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कलेक्टर भोपाल का नोटिस

भोपाल। महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ एवं शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर दिए गए बयान के सिलसिले में भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रज्ञा ठाकुर से एक दिन में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है। इसमें मुख्य रूप से करकरे को लेकर दिए गए बयान के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही गई है। सूत्रों ने कहा कि जवाब मिलने के बाद आगे की विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल डॉ. सुदाम खाड़े ने भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वीरानी को भी आदर्श आचरण संहिता, कार्यक्रम की अनुमति के बिन्दु तथा धारा 144 के उपबन्ध के उल्लंघन पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।

इस बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक टीम नेताओं और प्रत्याशियों के भाषणों पर निगरानी रखती है। निगरानी टीम की ओर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के मामले में रिपोर्ट पेश करने के लिए भोपाल कलेक्टर से कहा गया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के शहीद पुलिस अधिकारी को लेकर दिए गए बयान की चारों ओर आलोचना हुई है।