Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर आरजे ने मारी खुद को गोली - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर आरजे ने मारी खुद को गोली

फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर आरजे ने मारी खुद को गोली

0
फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर आरजे ने मारी खुद को गोली
bhopal's RJ atul lokhande shoot himself in love affair writes suicide note on his facebook wall
bhopal’s RJ atul lokhande shoot himself in love affair writes suicide note on his facebook wall

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक आरजे ने प्रेम प्रसंग के चलते फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर अपने प्रेमिका के घर में खुद को गोली मार ली।

बताया जा रहा है कि युवक पिछले 13 साल से एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन राजधानी में पदस्थ शासकीय अधिकारी युवती के पिता दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे, इसके चलते युवक ने यह कदम उठाया।

गंभीर रूप से घायल युवक को राजधानी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का भाई राजधानी भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंडल पदाधिकारी है।

हबीबगंज पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय निवासी अतुल लोखंडे ने कल देर रात अपनी प्रेमिका के घर में खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। मामले में अभी जांच चल रही है। लड़के की हालत बेहद गंभीर है।

स्वयं को गोली मारने के पहले युवक ने फेसबुक पर युवती के साथ अपनी बहुत सी तस्वीरें डालते हुए एक मार्मिक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपने परिवार और युवती के बारे में बहुत सी बातें लिखीं।

इसी पोस्ट में उसने इस बात का भी उल्लेख किया कि युवती के पिता ने उसे अपने घर बुलवाया और कहा कि अगर वह उनकी बेटी से प्यार करता है तो मर कर दिखाए। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली।