Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सांसद मुरलीधरण ने फूंका केरल कांग्रेस में विरोध का बिगुल - Sabguru News
होम Headlines सांसद मुरलीधरण ने फूंका केरल कांग्रेस में विरोध का बिगुल

सांसद मुरलीधरण ने फूंका केरल कांग्रेस में विरोध का बिगुल

0
सांसद मुरलीधरण ने फूंका केरल कांग्रेस में विरोध का बिगुल

कोझिकोड। कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं सांसद मुरलीधरण ने साेमवार को पार्टी मामलों एवं कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया के जरिये मिलने पर खासी नाराजगी व्यक्त की।

मुरलीधरण ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इससे चंद घंटे पहले ही यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के अध्यक्ष पद से बेन्नी बेहन्नान ने भी इस्तीफा दे दिया था।

मुरलीधरन ने कहा कि फैसले लेने से पहले नेतृत्व पार्टी नेताओं को विश्वास में नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा विभिन्न मसलों पर विरोध और असंतोष है। लेकिन मैं सार्वजनिक रूप से यह सब नहीं कहना चाहता हूं। यह ऐसे कार्यों का समय नहीं है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य की राजनीति एक महत्वपूर्ण दौेर से गुजर रही है।

केपीसीसी अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा देने के अपने फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह काेई बहुत बड़ा पद नहीं है। मैंने एआईसीसी अध्यक्ष की भावना का सम्मान करते हुए यह पद स्वीकार किया था।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुरलीधरण राज्य की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं तथा वह राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ना चाहते हैं। अभियान समिति के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देना भी मुरलीधरन की रणनीति का एक हिस्सा बताया जा रहा है।