Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सिरोही नगर परिषद उपचुनाव में वार्ड संख्या 29 से भाजपा की प्रचंड जीत - Sabguru News
होम Breaking सिरोही नगर परिषद उपचुनाव में वार्ड संख्या 29 से भाजपा की प्रचंड जीत

सिरोही नगर परिषद उपचुनाव में वार्ड संख्या 29 से भाजपा की प्रचंड जीत

0
सिरोही नगर परिषद उपचुनाव में वार्ड संख्या 29 से भाजपा की प्रचंड जीत


सिरोही।
नगर परिषद सिरोही के वार्ड संख्या 29 में हुए उपचुनाव मतगणना परिणाम में भाजपा की दिवंगत पार्षद स्व. हंजादेवी की पुत्रवधू वसन्ती पटेल ने 186 वोट के अन्तर से कांग्रेस की कोकुदेवी को करारी शिकस्त दी।

इस जीत पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने आमजन एवं मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत पार्टी के प्रति जनता के विश्वास के साथ आशा व आकांशाओं को दर्शाता है और निर्दलीय विधायक के पूरे दमखम लगाने के बावजूद जनता ने उन्हें पंचायती राज चुनाव के बाद दूसरी बार नकार कर आने वाले समय का संकेत दिया है।

ज्योही चुनाव परिणाम घोषित हुए वार्ड के लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आमजन ने जमकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर विजयी जुलूस को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने कहा कि आए दिन अखबारों की सुर्खियों में रहने वाले निर्दलीय विधायक को जनता ने दूसरी बार संदेश देकर यह जता दिया है कि उनकी कार्यशैली और विकास का झूठा ढिंढोरा ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताया है।

जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहा कि सत्ताधारी दल व उनके निर्दलीय विधायक के विकास के झूठे दावे और वादाखिलाफी पर वोट के रूप में लोगों ने आक्रोश प्रकट किया है। पार्षद सुरेश सगरवंशी ने अपने संबोधन में निर्दलीय विधायक को आड़े हाथों लेकर कहां की मुख्यमंत्री के सलाहकार ने स्वयं वार्ड चुनाव में घर-घर दस्तक देकर येन केन प्रकरेण मतदाताओं पर दबाव की राजनीति करके जीत के भरसक प्रयास किए लेकिन उन्हें जनता ने नकार दिया। विजय जुलूस के दौरान उमड़े समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद सहित कॉन्ग्रेस- निर्दलीय के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

वसन्ती ने जताया आभार, ढोल थाली के साथ घर-घर पहुंची

नवनिर्वाचित पार्षद वसन्ती पटेल ने जीत के बाद कृष्णापुरी स्थित वार्ड 29 में विजय जुलूस के साथ गलियों में घूम कर सभी मतदाताओं, बुजुर्गों, महिलाओं द्वारा जीत का आशीर्वाद देने पर आभार जताया। वे डीजे- ढोल थाली पर नाचते झूमते समर्थकों के साथ नगर परिषद पहुंची। इसके बाद नवनिर्वाचित पार्षद ने उपखंड अधिकारी के समक्ष पार्षद पद की शपथ ग्रहण की। नवनिर्वाचित ने सभी का मुंह मीठा कराया।

संगठन ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया

इस मौके पर जीत की खुशियों में शरीक होने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने नवनिर्वाचित पार्षद को बधाई देकर शुभकामना दी। पुरोहित ने नगर मंडल कार्यकर्ताओं की सुदृढ़ रणनीति, कुशल नेतृत्व के लिए अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल को जीत का श्रेय देते हुए कहां की जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करके नगर के कार्यकर्ताओं ने जनता से अटूट रिश्ता बनाया जिसके परिणाम सुखद आए हैं। उन्होंने स्व.हंजादेवी की वार्ड के लोगों बीच बनाई उनकी उज्जवल छवि, सेवा-सद्कार्यों को भी याद किया।

इनकी रही उपस्थिति

भाजपा प्रत्याशी की जीत की खुशी के मौके पर प्रदेश सदस्य वीरेंद्रसिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण, महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, पार्षद महामंत्री प्रवीण राठौड़, मणिदेवी माली, चुन्नीलाल पटेल, महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान, जब्बरसिंह चौहान, विजय पटेल, प्रकाश पटेल, दमयंती डाबी, अजय भट्ट, महेंद्र माली, हरिकिशन रावल, कपूराराम पटेल, अशोक पुरोहित, कन्यालाल पटेल, अशोक मीणा, अनिल प्रजापत, नारायण माली, रेखा सुथार, कंचन राव, रेखा जीनगर, ज्योत्शना सुथार, गौरव काशिवा, सुरेश हरिजन, सुनील गुप्ता, दिनेश प्रजापत, हिमांशु वाघेला, संतोष पटेल,हस्तुदेवी, मंजू माली, शंकरलाल पटेल, जितेंद्र सुथार, इंदर सुथार, नर्सिंग रावल, फुलसिंह सहित बड़ी तादाद में समर्थक मौजूद थे।