Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bighin gave birth to four cubs in Pench National Park became a tourist attraction.- पेंच राष्ट्रीय उद्यान में चार शावकों काे जन्म देेने वाली बाघिन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी - Sabguru News
होम Headlines पेंच राष्ट्रीय उद्यान में चार शावकों काे जन्म देेने वाली बाघिन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी

पेंच राष्ट्रीय उद्यान में चार शावकों काे जन्म देेने वाली बाघिन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी

0
Bighin gave birth to four cubs in Pench National Park became a tourist attraction.
Bighin gave birth to four cubs in Pench National Park became a tourist attraction.

सिवनी । मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में स्थित प्रसिद्ध पेंच राष्ट्रीय उद्यान में चार नए शावक आने के साथ ही बाघों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं चार शावकों काे जन्म देेने वाली बाघिन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुयी है।

उद्यान के क्षेत्रीय संचालक विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि रविवार को भ्रमण के दौरान पर्यटकों को कॉलरवाली बाघिन के साथ चार नए शावक दिखायी दिए हैं। कालर वाली बाघिन ‘सुपर मॉम’ के रूप में ख्यात है और उसने कुछ समय पहले ही इन चार शावकों को जन्म दिया है। इस बाघिन का जन्म सितंबर 2005 में हुआ था और वह अब तक 29 बच्चों को जन्म दे चुकी है, जिसमें से 21 वयस्क हो चुके हैं। इस तरह से पेंच राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या दो दर्जन से अधिक होने का अनुमान है।

उद्यान के सूत्रों का कहना है कि पेंच राष्ट्रीय उद्यान में कालर वाली बाघिन को सुपर मॉम के नाम से पहचाना जाता है, जो पहले सात बार मां बन चुकी है और उसने सात बार में कुल 25 शावकों को जन्म दिया है। अब आठवीं बार उसने चार शावकों को जन्म दिया है। मई 2008 में बाघिन ने पहली बार तीन बाघ शावकों को जन्म दिया था। अक्टूबर 2009 में दूसरी बार में बाघिन ने 4 शावकों जन्म दिया था।

साल 2010 में तीसरी बार मां बनी ’बाघिन’ ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया था। मई 2012 में यह बाघिन चौथी बार में तीन और अक्टूबर 2013 में पांचवी बार तीन शावकों की मां बनी। छटवीं बार बाघिन ने अप्रैल 2015 में चार बाघ शावक जन्मे थे। अप्रैल 2017 में सातवीं बार बाघिन ने एक बार फिर तीन शावकों को जन्म दिया था। रविवार को यह आठवीं बार में चार शावकों को जन्म देने वाले शावकों के साथ पर्यटकों को दिखायी दी।