Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की श्रेयसी सिंह समेत 27 उम्मीदवार घोषित - Sabguru News
होम Bihar बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की श्रेयसी सिंह समेत 27 उम्मीदवार घोषित

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की श्रेयसी सिंह समेत 27 उम्मीदवार घोषित

0
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की श्रेयसी सिंह समेत 27 उम्मीदवार घोषित

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान वाली 27 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार आज रात घोषित किए जिनमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री एवं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह शामिल हैं जिन्हें जमुई से टिकट दिया गया है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने यहां बताया कि रविवार को हुई पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गई थी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने की थी।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन, भाजपा के महासचिव संगठन बीएल संतोष और भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल उपस्थित थे।

सूची इस प्रकार से है

कहलगांव से पवन कुमार यादव, बांका से रामनारायण मंडल, कटाेरिया (सु.) से निक्की हेम्ब्रम, मुंगेर से प्रणव कुमार यादव, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बाढ़ से ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ज्ञानू, विक्रम से अतुल कुमार, बड़हारा से राघवेन्द्र प्रताप सिंह, आरा से अमरेन्द्र प्रताप सिंह, तरारी से कौशल कुमार सिंह, शाहपुर से न्नी देवी, रामगढ़ से अशाेक सिंह, मोहनिया (सु.) से निरंजन राम, भभुआ से रिंकीरानी पाण्डेय, चैनपुर से बृजकिशोर बिन्द, डेहरी से सत्यनारायण सिंह यादव, काराकाट से राजेश्वर राज, गोह से मनोज कुमार शर्मा, औरंगाबाद से रामाधार सिंह, गुरुआ से राजीव नंदन दांगी, बोधगया (सु.) हरि माझी, गया शहर से प्रेम कुमार, वजीरगंज से वीरेन्द्र सिंह, रजौली (सु.) से कन्हैया कुमार रजवार, हिसुआ से अनिल सिंह, बरसालीगंज से अरुणा देवी तथा जमुई से श्रेयसी सिंह।

दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह रविवार को भाजपा में शामिल हुईं थीं। उन्होंने 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले ग्लास्गो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों, 3 नवंबर को 94 सीटों और 7 नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। परिणाम 10 नवंबर को आएंगे। देश में कोरोनो वायरस संकट में हो रहा सबसे बड़ा चुनाव कई बदलावों के साथ होगा।