Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महागठबंधन में सीटों का बंटवारा : राजद 144, कांग्रेस 70 और वामदल को 29 सीट - Sabguru News
होम Bihar महागठबंधन में सीटों का बंटवारा : राजद 144, कांग्रेस 70 और वामदल को 29 सीट

महागठबंधन में सीटों का बंटवारा : राजद 144, कांग्रेस 70 और वामदल को 29 सीट

0
महागठबंधन में सीटों का बंटवारा : राजद 144, कांग्रेस 70 और वामदल को 29 सीट

पटना। राष्ट्रीय जनता दल नीत महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों की घोषणा कर घटक दलों में जारी खींचतान पर शनिवार को विराम लगा दिया और अब तालमेल के तहत राजद 144, कांग्रेस 70 और वामदल 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

राजद एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह, कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे समेत अन्य दल के अध्यक्ष एवं नेताओं की उपस्थिति में शनिवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महागठबंधन ने सीटों की घोषणा कर दी। महागठबंधन में हुए सीटों के तालमेल के तहत राजद को 144, कांग्रेस को 70 और वामदलों को 29 सीटें दी गई हैं।

राजद अपने कोटे से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को सीट देगा। वहीं वामदलों के खाते में गई 29 सीटों में से 19 सीट पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवाद (भाकपा-माले), छह सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और चार सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

यादव ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में है। पिछले 15 वर्षों में बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों का शोषण और विधि-व्यवस्था के क्षेत्र में पूरी तरह से यह सरकार विफल साबित हुई है। उन्होंने वादा किया कि बिहार की जनता इस बार महागठबंधन को मौका देगी तो मान-सम्मान और सुरक्षा देंगे, सभी जात धर्म को साथ लेकर चलेंगे। वह बिहारी हैं और जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं उनका डीएनए भी पक्का है। उन्होंने कहा कि बिहार के गौरव के लिए वह लोगों से एक मौका जरूर चाहते है।

राजद नेता ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पहला काम 10 लाख स्थाई और अस्थाई सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। ऐसा प्रावधान किया जाएगा कि सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए पैसा नहीं लगे। इसके लिए अभी से ही रूपरेखा तैयार की जा रही है। घटक दलों के साथ एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने कहा कि एक मजबूत महागठबंधन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में राजग के खिलाफ एक मजबूत महागठबंधन बना था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बहुमत मिला था लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धोखा देकर भाजपा से हाथ मिला लिया। उन्होंने तेजस्वी प्रसाद यादव को महागठबंधन का नेता बताया।

नीतीश के सब्र का बांध टूटा, अब वह लोजपा को NDA से बाहर करने पर अड़े