Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजद को झटका : प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह जदयू में शामिल - Sabguru News
होम Bihar राजद को झटका : प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह जदयू में शामिल

राजद को झटका : प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह जदयू में शामिल

0
राजद को झटका : प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह जदयू में शामिल

पटना। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गए।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित एक समारोह में राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह के पुत्र अजीत सिंह ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद अजीत सिंह ने राजद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी में टिकट बेचे गए थे। उनके पिता जगदानंद सिंह और दिवंगत रघुवंश प्रसाद सिंह को भी पार्टी में नजरअंदाज किया गया।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश का शासन मॉडल देश में सबसे अच्छा है। केवल जदयू ही एक ऐसी पार्टी है जहां किसी भी जाति और धर्म के लोगों को समान अवसर मिलता है।

अजीत सिंह ने कहा कि जदयू के नीतीश मॉडल से प्रेरित होकर वह पार्टी में शामिल हुए हैं और उनके इस फैसले से उनके परिवार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उनके पिता जगदानंद सिंह ने अपने बच्चों को राजनीतिक करियर तय करने की पूरी छूट दी हुई है। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई सुधाकर सिंह जो पहले भारतीय जनता पार्टी में थे, अब राजद में हैं।