Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सुपौल में कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव, स्याही फेंकी - Sabguru News
होम Bihar सुपौल में कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव, स्याही फेंकी

सुपौल में कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव, स्याही फेंकी

0
सुपौल में कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव, स्याही फेंकी

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना के समीप मल्लिक चौक पर आज नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR) समर्थकों ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर काली स्याही फेंकी और पथराव किया।

कुमार जिले के किशनपुर के सिसौनी गांव में एक सभा को संबोधित करने के बाद अपने काफिले के साथ सहरसा की ओर जा रहे थे तभी मल्लिक चौक के समीप सीएए समर्थकों ने पहले काली स्याही फेंकी। इस दौरान कुछ के लिए अफरा तफरी मच गई।

काफिले के सुरक्षा कर्मियों ने अपने अपने वाहन से निकल कर वाहनों को जब निकालने लगे तभी काफिले पर पथराव होने लगा। पथराव में दो वाहनों के शीशे टूट गए। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका मौके पर पहंचे और स्थिति सामान्य की गई और काफिला आगे बढ़ गया।

लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहा : कन्हैया

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि उनकी लड़ाई नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी को लेकर नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है।

कुमार ने जिले के किशनपुर प्रखंड के सिसौनी गांव में आज शाम आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने 30 जनवरी को ‘जन गण मन यात्रा’ की शुरुआत की है, जिसके जरिए देश बचाओ, नागरिकता बचाओ का कार्यक्रम चल रहा है।

उन्होंने केन्द्र पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अंग्रेजों की तरह भारत चलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होगी औ जिस तरह अंग्रेजों को देश की जनता ने भगा दिया, उसी तरह जनता वर्तमान सरकार को भी भगा देगी।

भाकपा नेता ने कहा कि देश में सरकारें आती जाती रहती है लेकिन धर्म अपनी जगह स्थिर रहता है और धर्म आस्था से चलता है। देश एक बार धर्म के नाम बंट चुका है और ऐसा दुबारा होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह धर्म के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनने के प्रयास में है, जो नहीं होगा।

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यह लडाई किसी को बड़ा बनाने के लिए नहीं है बल्कि तिरंगा लहराने कि लड़ाई है। उन्होंने कहा कि असम में किये गये एनआरसी से प्रेरित होकर गृहमंत्री अमित साह ने देश में एनपीआर के जरिए एनआरसी थोपना चाहती है जो उन्हें उल्टा पड़ गया है।

भाकपा नेता ने मीडिया के एक वर्ग पर निशाना साधते हुए का कि देश की मीडिया भले ही अपना ईमान बेच दे लेकिन देश के नागरिक अपना ईमान नहीं बेचेंगे और वे किसी की भी नागरिकता छीनने नहीं देगें।

उन्होंने आगामी 29 फरवरी को पटना के गांधी में आयोजित होने वाली सभा में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की। इस सभा को पिपरा के विधायक यदुवंश कुमार यादव, शकील अहमद, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।