Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिपिन बिहारी पूर्वी और आदेश गुप्ता उत्तरी निगम के निर्विरोध महापौर
होम Delhi बिपिन बिहारी पूर्वी और आदेश गुप्ता उत्तरी निगम के निर्विरोध महापौर

बिपिन बिहारी पूर्वी और आदेश गुप्ता उत्तरी निगम के निर्विरोध महापौर

0
बिपिन बिहारी पूर्वी और आदेश गुप्ता उत्तरी निगम के निर्विरोध महापौर
Bipin Bihari Singh, Adesh Gupta elected unopposed as mayors of EDMC, NDMC
Bipin Bihari Singh, Adesh Gupta elected unopposed as mayors of EDMC, NDMC

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद बिपिन बिहारी सिंह पूर्वी दिल्ली और आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम के निर्विरोध महापौर चुने गए। भाजपा की किरण वैद और राजेश लावडिया क्रमश: पूर्वी और उत्तरी निगम के निर्विरोध उप महापौर निर्वाचित हुए हैं।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के चुनाव में आम आदमी पार्टी को झटका लगा। निगम में विपक्ष के नेता राकेश कुमार चुनाव हार गए। भाजपा की वीना विरमानी और निशा मान स्थायी समिति की सदस्य चुनी गईं। इन्हें क्रमश 33 और 32 वोट मिले।

तीसरी सीट के लिए कांग्रेस के मुकेश गोयल और कुमार के बीच टक्कर थी। कांग्रेस के 16 पार्षद होने के बावजूद गोयल कुल 21 वोट पाकर निर्वाचित हुए। कुमार को आप के 21 पार्षद होने के बावजूद 19 वोट ही मिले। पूर्वी दिल्ली निगम में भाजपा के सत्यपाल सिंह, संदीप कपूर और रमेश चंद्र स्थायी समिति के सदस्य चुने गए हैं।