Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
असम में जीएमसी चुनाव : भाजपा-अगप गठबंधन की जीत - Sabguru News
होम Northeast India Assam असम में जीएमसी चुनाव : भाजपा-अगप गठबंधन की जीत

असम में जीएमसी चुनाव : भाजपा-अगप गठबंधन की जीत

0
असम में जीएमसी चुनाव : भाजपा-अगप गठबंधन की जीत

गुवाहाटी। असम में गुवाहाटी नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी असम गण परिषद ने 58 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया।

चुनाव अधिकारियों ने रविवार को मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की। परिणामों के मुताबिक भाजपा और अगप को क्रमश: 52 और 06 वार्डों में जीत हासिल हुई।

जीएमसी की कुल 60 वार्डों में से 57 में शुक्रवार को चुनाव हुए, जिसमें भाजपा और अगप को क्रमश: 49 और छह वार्डों में जीत हासिल की। भाजपा ने तीन सीटें पहले ही निर्विरोध अपने कब्जे में ले ली थी।

असम जातीय परिषद (एजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) ने एक-एक सीट जीती। वहां कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी।