Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bjp ajmer dehat membership 2019 workshop-अजमेर भाजपा देहात सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला आयोजित - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर भाजपा देहात सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला आयोजित

अजमेर भाजपा देहात सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला आयोजित

0
अजमेर भाजपा देहात सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला आयोजित

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से छह जुलाई से पूरे देश में चलाए जाने वाले संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत आज अजमेर में भी जिला देहात भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

अजमेर के श्रीनगर रोड स्थित एक समारोह स्थल पर आयोजित इस सदस्यता अभियान कार्यशाला में सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया है। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री बीरमदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्रों के बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को भाजपा से जोड़ें और उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने में महती भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके आगे विस्तार के लिए सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे इस सदस्यता अभियान में अजमेर को भी अपना लक्ष्य प्राप्त करना है।

इस मौके पर अजमेर संभाग प्रभारी (सदस्यता अभियान) देवीशंकर भूतड़ा, देहात अध्यक्ष बीपी सारस्वत, सांसद भागीरथ चौधरी, जिला प्रभारी कालूलाल गुर्जर, विधायक सुरेश सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, रामस्वरूप लांबा, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक तथा प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना के अलावा कई नेता उपस्थित रहे। सभी ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने की बात दोहराई।