Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने की कवायद - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने की कवायद

अजमेर में भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने की कवायद

0
अजमेर में भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने की कवायद

अजमेर। भारतीय जनता के सदस्यता अभियान की समीक्षा बाबत मंगलवार को शहर भाजपा की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति तथा समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बताया गया कि प्राथमिक सदस्यता की अंतिम तिथि 20 अगस्त है तथा सक्रिय सदस्यता की अंतिम तिथि 30 अगस्त रहेगी।

हेड़ा ने कहा कि 13 अगस्त से 20 अगस्त तक बूथ सदस्यता प्रवास सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाकर आमजन को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे। इस कवायद के जरिए प्रत्येक बूथ स्तर पर भाजपा मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर से 370 और 35a जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपने ऐतिहासिक फैसले के लिए निचले स्तर तक कार्यक्रम के माध्यम से 15 अगस्त को सरकार का अभिनंदन किया जाएगा।

16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। अटलजी की स्मृति में कवियों को भी भाजपा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 16 से 20 अगस्त तक शहर के सभी जनप्रतिनिधि प्रत्येक बूथ स्तर प्रवास करेंगे जिसके माध्यम से 200 सदस्य प्रत्येक बूथ पर बनाएंगे।

सभी प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों की पूरी जानकारी मंडल स्तर पर होगी। प्रत्येक मंडल में 300 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे एवं सक्रिय सदस्य बनने वाला व्यक्ति ही जिला पदाधिकारी अथवा मंडल पदाधिकारी बन पाएगा। समीक्षा बैठक सभी मंडलों व मोर्चे स्तर पर भी आयोजित होगी।

बैठक में सदस्यता अभियान के संयोजक घीसू गढ़वाल, सह संयोजक रमेश सोनी, उप महापौर सम्पत सांखला समेत पार्टी पदाधिकारी व बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।