Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अंबाला में भी भाजपा को झटका, मेयर प्रत्याशी वंदना शर्मा की हार - Sabguru News
होम Haryana Ambala अंबाला में भी भाजपा को झटका, मेयर प्रत्याशी वंदना शर्मा की हार

अंबाला में भी भाजपा को झटका, मेयर प्रत्याशी वंदना शर्मा की हार

0
अंबाला में भी भाजपा को झटका, मेयर प्रत्याशी वंदना शर्मा की हार

अंबाला। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को अंबाला में भी झटका लगा है जहां मेयर चुनाव में हरियाणा जन चेतना पार्टी प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी वंदना शर्मा को 8084 मतों से हरा दिया।

आज हुई मतगणना के अनुसार महिलाओं के लिए आरक्षित अंबाला से शक्ति रानी शर्मा को 37604 वोट मिले जबकि वंदना शर्मा को 29520 वोेट ही मिल सके।

शक्ति रानी शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी हैं जो अंबाला शहर विधानसभा से दो बार विधायक भी रह चुके हैं। चुनावी मैदान में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की करीबी मानी जाने वाली मीना अग्रवाल भी प्रत्याशी थीं। उनकी जमानत जब्त हो गई।

इसीके साथ हुए 20 वार्ड के चुनावों में 8 सीटें भाजपा को औैर सात जन चेतना पार्टी को मिलीं। कांग्रेेस को केवल तीन सीटें ही मिलीं जबकि बाकी दो सीटें स्थानीय पार्टी हरियाणा डेवलपमेंट फ्रंट के खाते में गईं।